{"_id":"69e7dd91c61e29b7c3019fc0","slug":"suraj-murder-case-they-were-plotting-for-a-month-had-brought-weapons-from-up-karnal-news-c-18-knl1018-890957-2026-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"सूरज हत्याकांड : एक माह से कर रहे थे साजिश, यूपी से लाए थे हथियार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सूरज हत्याकांड : एक माह से कर रहे थे साजिश, यूपी से लाए थे हथियार
Wed, 22 Apr 2026 01:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Wed, 22 Apr 2026 01:56 AM IST
विज्ञापन
गोंदर गांव में सीसीटीवी में कैद सूरज की हत्या करने वाले आरोपी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। गोंदर गांव में हत्या के मामले में जेल से जमानत पर आए सूरज (25) की हत्या करने की साजिश तीनों आरोपी पिछले एक माह से कर रहे थे। उन्हें सूरज अकेला नहीं मिल रहा था। यूपी से अवैध हथियार खरीदकर लाए गए थे। तीनों आरोपियों को एकसाथ सरेंडर करना था, लेकिन ऐन मौके पर गोविंद और राहुल भाग गए। बुधवार को पुलिस आरोपी कुलदीप का रिमांड पूरा होने पर दोबारा अदालत में पेश करेगी।
पुलिस का दावा है कि आरोपी हत्या की वारदात को अंजाम देने के लिए एक महीने से प्लानिंग कर रहे थे। वारदात के बाद तीनों आरोपी राहुल की बाइक पर सवार होकर भागे थे। पुलिस ने कुलदीप से रिमांड के दाैरान दो अवैध हथियार के साथ साथ वारदात में प्रयोग की गई बाइक भी बरामद कर ली है।
जांच में सामने आया है कि आरोपी गोविंद पर एक दर्जन से भी ज्यादा प्राथमिकी दर्ज हैं। दोनों आरोपियों की तलाश के लिए सीआईए की टीमें यूपी के कई जिलों में दबिश दे रही हैं। पुलिस का दावा है कि जल्द ही दोनों आरोपियों को काबू कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
डीएसपी हेडक्वार्टर संदीप ने बताया कि बुधवार को कुलदीप को रिमांड अवधि के बाद अदालत में पेश किया जाएगा। उसके बाद पुलिस मामले का खुलासा करेगी।
गोंदर गांव में शानिवार को सूरज गली में एक दुकान के नजदीक खड़ा हुआ था। इसी दाैरान गोंदर गांव निवासी कुलदीप, राहुल और गोविंद बाइक पर सवार होकर आए। उन्होंने राहुल के माथे और छाती में चार गोलियां मार दी थीं।