फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Technical training institutes are showing the path of self-reliance to girl students.

Karnal News: छात्राओं को आत्मनिर्भरता की राह दिखा रहे तकनीकी प्रशिक्षण संस्थान

Thu, 04 Jun 2026 12:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Thu, 04 Jun 2026 12:16 AM IST
विज्ञापन
Technical training institutes are showing the path of self-reliance to girl students.
पानीपत। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) महिलाओं और युवतियों को आत्मनिर्भर बनाने में अहम भूमिका निभा रहे हैं। तकनीकी और रोजगारपरक शिक्षा के माध्यम से छात्राओं को न केवल कौशल प्रशिक्षण दिया जा रहा है, बल्कि उन्हें स्वरोजगार और रोजगार के अवसरों से भी जोड़ा जा रहा है। जिले की विभिन्न आईटीआई में करीब 2000 सीटों पर इस बार प्रतिस्पर्धा बढ़ने की संभावना है, जिसमें छात्राओं के लिए 30 प्रतिशत सीटें आरक्षित हैं।
विज्ञापन

राजकीय महिला आईटीआई पानीपत में कंप्यूटर ऑपरेटर एंड प्रोग्रामिंग असिस्टेंट (कोपा) ट्रेड का प्रशिक्षण दिया जा रहा है, जबकि राजकीय महिला आईटीआई समालखा में कॉस्मेटोलॉजी तथा फैशन डिजाइनिंग एवं टेक्नोलॉजी जैसे कोर्स संचालित हैं। इसके अलावा अन्य आईटीआई में सिलाई, ब्यूटीशियन, कंप्यूटर और अन्य तकनीकी ट्रेडों का प्रशिक्षण देकर छात्राओं को रोजगार से जोड़ा जा रहा है। हर वर्ष बड़ी संख्या में युवतियां प्रशिक्षण लेकर आत्मनिर्भर बन रही हैं।
विज्ञापन


छात्राओं को दी जा रही मासिक प्रोत्साहन राशि
तकनीकी शिक्षा विभाग की योजना के तहत आईटीआई में प्रवेश लेने वाली छात्राओं को प्रशिक्षण अवधि के दौरान 2500 रुपये मासिक प्रोत्साहन राशि दी जा रही है। इसके साथ ही नवप्रवेशित छात्राओं को 1000 रुपये तक की फ्री किट सहायता भी दी जाती है, जिससे उन्हें प्रशिक्षण में सुविधा मिलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


निशुल्क बस पास और आयु सीमा में छूट
आईटीआई में छात्राओं को निःशुल्क बस पास की सुविधा दी जा रही है, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों की छात्राओं को बड़ी राहत मिलती है। इसके अलावा 14 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं को प्रवेश में विशेष छूट भी दी जाती है, जिससे शिक्षा बीच में छोड़ चुकी महिलाएं भी प्रशिक्षण प्राप्त कर सकें।
प्रमुख ट्रेड
जिले की आईटीआई में सिलाई तकनीक, फैशन डिजाइनिंग, ब्यूटीशियन, कंप्यूटर ऑपरेटर एंड प्रोग्रामिंग असिस्टेंट (कोपा), डीएमसी सहित कई रोजगारपरक ट्रेड संचालित किए जा रहे हैं। इन ट्रेडों में छात्राओं को आधुनिक तकनीक और व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जाता है।
प्रदेश में बढ़ रही प्रतिस्पर्धा
आवेदन प्रक्रिया के दूसरे दिन तक प्रदेशभर की 372 आईटीआई में 11169 विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया है। पानीपत आईटीआई में 727 आवेदन के साथ प्रदेश में सातवां स्थान दर्ज किया गया है। जिले की नौ राजकीय आईटीआई में कुल 1724 सीटों पर दाखिला किया जाएगा।

संस्थान का उद्देश्य महिलाओं को कौशल आधारित शिक्षा देकर उन्हें आत्मनिर्भर और रोजगार योग्य बनाना है। 15 जून तक ऑनलाइन आवेदन किए जा सकते हैं। महिला अभ्यर्थियों के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह निःशुल्क है। सीटों और ट्रेडों के आधार पर दाखिले किए जाएंगे। -राकेश भाटिया, प्राचार्य एवं जिला नोडल अधिकारी, पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed