फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Temperature recorded at 41.4 degrees Celsius, the hottest day of the season

Karnal News: तापमान 41.4 डिग्री सेल्सियस, सीजन का सबसे गर्म दिन दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 23 Apr 2026 11:56 PM IST
विज्ञापन
Temperature recorded at 41.4 degrees Celsius, the hottest day of the season
धूप से बचाव...  कुंजपुरा रोड एयरपोट के नजदीक ट्राली में तरबजू बेचते बुजुर्ग को जब तेज धूप लगी त
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। गर्मी लगातार बढ़ रही है। वीरवार को अधिकतम तापमान 41.4 डिग्री सेल्सियस पहुंचा गया। इससे वीरवार सीजन का सबसे गर्म दिन रिकॉर्ड किया गया। पिछले पांच दिन में अधिकतम तापमान 4 डिग्री बढ़ गया है। दिन में तेज धूप और गर्म हवा चलने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। मौसम विशेषज्ञ मदन लाल खीचड़ के अनुसार, 26 और 27 अप्रैल को आंधी और बूंदाबांदी के आसार हैं। इसके अलावा 4 दिन तक लू चलने का येलो अलर्ट है।

अप्रैल समाप्त होने से पहले ही पारा बढ़ने से वीरवार को अधिकतम तापमान 41.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22.7 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा। हवा की रफ्तार 13 किलोमीटर प्रति घंटा रही। पारा बढ़ने से और गर्म हवा के कारण उड़ते धूलकणों से लोगों की दिन के समय आवाजाही कम हो गई है। लोग दिन में भी गर्मी से बचने के लिए एसी का सहारा लेने लगे हैं। मौसम विशेषज्ञ ने बताया कि शुक्रवार को मौसम करवट ले सकता है। आसमान में हल्के से मध्यम बादल छा सकते हैं। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती है। उसके बाद तापमान बढ़ने के आसार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed