सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   The accused who fled with money and the car was arrested and taken on remand.

Karnal News: रुपये और गाड़ी लेकर भागने वाला आरोपी गिरफ्तार, रिमांड पर लिया

संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Sun, 05 Apr 2026 02:28 AM IST
विज्ञापन
The accused who fled with money and the car was arrested and taken on remand.
विज्ञापन
करनाल। शहर के नमस्ते चाैक के पास से इंद्री निवासी वारिश के साथ 17 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने और गाड़ी लेकर जाने वाले लाड़वा निवासी आरोपी नवीन सैनी को गिरफ्तार किया है। गाड़ी भी बरामद की है। कोर्ट से उसका एक दिन का रिमांड लिया गया है।
Trending Videos


इंद्री थाना प्रभारी विपिन कुमार ने बताया कि 25 फरवरी को शिकायतकर्ता वारिश ने थाना इंद्री में शिकायत दी थी कि वह अनाज मंडी स्थित सीएलएम ब्रदर्स प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में सेल-परचेज का कार्य करता है। आरोपी नवीन सैनी को उन्होंने अपने पास काम पर रखा था। आरोपी मार्केट से लगभग 17 लाख रुपये की पेमेंट इकट्ठा कर गाड़ी सहित भाग गया था। पुलिस ने धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की थी। जांच सहायक उप निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार को साैंपी गई। कुरुक्षेत्र के लाड़वा निवासी आरोपी नवीन सैनी को नमस्ते चौक के नजदीक से गिरफ्तार किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed