फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   The children of the female clerk expressed fear for their lives.

Karnal News: महिला क्लर्क के बच्चों ने जताया जान का खतरा

Mon, 25 May 2026 01:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Mon, 25 May 2026 01:54 AM IST
विज्ञापन
The children of the female clerk expressed fear for their lives.
जानकारी देते मृतक डिम्पल के बच्चे स्वयं
करनाल। सेक्टर-9 में 15 मई की दोपहर को बिजली निगम की महिला क्लर्क डिंपल अरोड़ा की हत्या कर दी गई थी। मृतका के बेटा देवांश और बेटी दिव्या ने मुठभेड़ के बाद पकड़े गए आरोपी पर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि मम्मी की हत्या करने वाला असली आरोपी पुलिस गिरफ्त से बाहर है। उन्हें अब भी जान का खतरा है। हत्या करवाने वाले विदेश में बैठे आरोपी को जल्द गिरफ्तार किया जाए। दोनों ने पुलिस सुरक्षा की मांग की है। उनके घर के बाहर पुलिस तैनात कर दी गई है।
विज्ञापन

देवांश और दिव्या ने कहा कि उन्हें अभी भी लग रहा है कि असली शूटर पकड़ा नहीं गया है। जिस व्यक्ति को पुलिस ने पकड़ा है, उसे लेकर उन्हें संदेह है। उन्हें लग रहा है कि कहीं पुलिस ने दबाव में आकर गलत व्यक्ति को तो नहीं पकड़ लिया। दोनों का कहना है कि अब उन्हें घर से बाहर निकलने में भी डर लगने लगा है। उन्हें भी खुद के साथ कोई अनहोनी होने का अंदेशा है। दोनों ने पुलिस सुरक्षा की मांग की है।
विज्ञापन

बच्चों ने कहा कि जिस व्यक्ति के कहने पर उनकी मम्मी की हत्या हुई है वह ऑस्ट्रेलिया के पर्थ में रहता है। उसे जल्द से जल्द गिरफ्तार कर भारत लाया जाए, ताकि उन्हें न्याय मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


देवांश और दिव्या ने कहा कि हत्या की सीसीटीवी फुटेज सभी ने देखी है। उन्हें नहीं लगता कि पुलिस ने जिस व्यक्ति को पकड़ा है वही असली शूटर है। वे खुद आरोपी से मिलना चाहते हैं ताकि सच्चाई सामने आ सके। वे सेक्टर-9 चौकी में पुलिस अधिकारियों से भी मिले थे। उन्हें कहा गया कि विदेश में बैठे आरोपी को पकड़ने के लिए प्रक्रिया चल रही है और उसी के अनुसार कार्रवाई होगी।


----

अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद होगी आरोपी की गिरफ्तारी

सीआईए एक प्रभारी संदीप मढ़ान ने बताया कि हत्या के मामले में आरोपी शूटर विकास को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद पकड़ा था। मुठभेड़ के दौरान उसकी कमर के नीचे दो गोलियां लगी हैं। अभी उसका इलाज करनाल के सिविल अस्पताल में चल रहा है। सोमवार को अस्पताल से छुट्टी मिलने की संभावना है। उसके बाद आरोपी को औपचारिक रूप से गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया जाएगा और रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी। पुलिस का कहना है कि पूरी कार्रवाई नियमों के तहत की जा रही है। रिमांड के दौरान ही आरोपी हत्या के राज खोलेगा पाएगा। बिना पूछताछ के अन्य किसी को आरोपी नहीं माना जा सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed