फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   The heat is bothering us...clouds may appear today, dusty winds will blow.

Karnal News: सता रही गर्मी...आज छा सकते हैं बादल, धूलभरी हवा चलेगी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 22 May 2026 12:55 AM IST
विज्ञापन
The heat is bothering us...clouds may appear today, dusty winds will blow.
अंबाला सिटी। बीते चार दिनों से लू के थपेड़ों ने लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो गया है। हालात यह हैं कि दिन ही नहीं बल्कि रात को भी लोगों को गर्मी से राहत नहीं है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने शुक्रवार को लू को लेकर ऑरेंज अलर्ट का अनुमान लगाया है।
विज्ञापन

इस अलर्ट को लेकर लोगों को अति सचेत रहने की सलाह दी गई है। 22 मई की रात और 23 मई को हरियाणा राज्य में आंशिक बादल दिख सकते हैं। वहीं बीच-बीच में धूल भरी हवा चलने व कहीं-कहीं गरज चमक के साथ छिटपुट बूंदाबांदी की भी संभावना है।
विज्ञापन

वीरवार को अंबाला में दिन का तापमान 44.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह तापमान सामान्य से पांच डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। वहीं रात का तापमान 27.8 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अमूमन इतना तापमान सामान्य गर्मियों में रहता है। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ मदन खिचड़ ने बताया कि राज्य में मौसम आमतौर पर 23 मई तक परिवर्तनशील रहेगा। इस दौरान 22 मई को एक पश्चिमी विक्षोभ पहाड़ों की तरफ बढ़ने तथा राजस्थान के ऊपर एक साइक्लोनिक सरकुलेशन बनने की संभावना है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed