फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   The heat will scorch for three days, then the rain will bring relief

Karnal News: तीन दिन झुलसाएगी गर्मी, फिर बारिश देगी राहत

Mon, 08 Jun 2026 01:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Mon, 08 Jun 2026 01:38 AM IST
विज्ञापन
The heat will scorch for three days, then the rain will bring relief
करनाल। जिले के लोगों को अगले तीन दिन तक उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ेगा। मौसम विभाग के अनुसार 10 जून तक अधिकतम तापमान लगातार बढ़कर 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। रात के तापमान में भी बढ़ोतरी होगी। न्यूनतम तापमान 27 डिग्री तक रहने की संभावना है। इसके बाद 11 जून से पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता बढ़ने से मौसम करवट लेगा और गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना बनेगी। इससे तापमान में तीन से चार डिग्री की गिरावट दर्ज हो सकती है। लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी।
विज्ञापन

फिलहाल जिले में उमस भरी गर्मी लोगों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई है। दिन में तेज धूप के साथ गर्म हवा चल रही हैं, जबकि रात के समय भी गर्मी से राहत नहीं मिल रही। बढ़ती नमी के कारण लोगों को अधिक पसीना आ रहा है और घरों के साथ बाजारों में भी लोगों का हाल बेहाल है। दोपहर के समय सड़कों पर आवाजाही कम होने लगी है और लोग जरूरी काम होने पर ही घरों से बाहर निकल रहे हैं।
विज्ञापन

40 डिग्री तक रहा तापमान, अब बढ़ेगा :
रविवार को जिले का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री दर्ज किया गया। आसमान साफ रहा और तेज धूप दिनभर लोगों को परेशान किया। अब सोमवार से तापमान में और वृद्धि होगी तथा अधिकतम तापमान 42 डिग्री तक पहुंच सकता है। मौसम विशेषज्ञ मदन खिचड़ के अनुसार 11 जून से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के संकेत हैं। इसके प्रभाव से आसमान में बादल छाने शुरू होंगे और गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इस दौरान तेज सतही हवा भी चलने की संभावना है। मौसम में यह बदलाव 11 से 13 जून तक बना रह सकता है। बारिश और बादलों के प्रभाव से अधिकतम तापमान में गिरावट आएगी। 12 जून को तापमान 38 डिग्री तक पहुंच सकता है, जो पिछले दिनों की तुलना में करीब चार डिग्री कम रहेगा। इससे लोगों को भीषण गर्मी और उमस से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों के लिए भी राहत की खबर
मौसम में संभावित बदलाव किसानों के लिए भी राहत लेकर आ सकता है। धान की रोपाई और अन्य कृषि गतिविधियों की तैयारी कर रहे किसानों को बारिश और तापमान में कमी का फायदा मिलेगा। हालांकि तेज हवाओं और गरज-चमक के दौरान खेतों में काम करने वाले किसानों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।
अगले सात दिन का मौसम पूर्वानुमान :

07 जून
25.0
- 40.0
आसमान साफ रहेगा।
08 जून
26.0
- 41.0
आसमान साफ रहेगा।
09 जून
26.0
- 42.0
आसमान साफ रहेगा।
10 जून
27.0
- 42.0
आसमान साफ रहेगा।
11 जून
27.0
- 41.0
बादल छा सकते हैं, बारिश संभव
12 जून 26.0
- 38.0
बादल छा सकते हैं, बारिश संभव
13 जून
27.0
- 39.0
बादल छा सकते हैं, बारिश संभव
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed