फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   The machine was fine, the light was on... X-rays were not done due to a technical fault in the portal.

Karnal News: मशीन ठीक, लाइट भी थी... पोर्टल में तकनीकी खराबी से नहीं हुए एक्स-रे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 09 May 2026 02:48 AM IST
विज्ञापन
The machine was fine, the light was on... X-rays were not done due to a technical fault in the portal.
.जिला नागरिक अस्पताल में लगी मरिजों की भीड़। संवाद
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन


करनाल। दिन शुक्रवार, समय दोपहर करीब 1 बजे, जगह जिला नागरिक अस्पताल। बिजली पूरी तरह सुचारु, स्टाफ मौजूद, मशीन भी तैयार… लेकिन एक्सरे नहीं हो पा रहे। वजह ई-उपचार पोर्टल में तकनीकी गड़बड़ी। नतीजा, ओपीडी में पहुंचे कुछ मरीजों को बिना एक्सरे के ही लौटना पड़ा।

दोपहर के समय जब ओपीडी अपने चरम पर थी, तभी अचानक एक्सरे मशीन बंद हो गई। पहले तो मरीजों को लगा कि शायद बिजली का कोई मुद्दा होगा लेकिन थोड़ी ही देर में साफ हो गया कि दिक्कत सिस्टम में है। काउंटर पर खड़े मरीजों को जवाब मिला सिस्टम डाउन है, एक्सरे नहीं हो पाएगा।
विज्ञापन

सुबह से नंबर लगाकर अपनी बारी का इंतजार कर रहे मरीजों को सबसे ज्यादा परेशानी उठानी पड़ी। कई मरीज ऐसे थे, जिन्हें डॉक्टर ने तुरंत एक्सरे कराने की सलाह दी थी, ताकि आगे का इलाज शुरू हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


बुजुर्ग मरीज श्याम सिंह ने बताया कि वह सुबह से लाइन में लगे थे लेकिन जब उनकी बारी आई तो मशीन बंद हो चुकी थी। डॉक्टर ने एक्सरे के लिए भेजा था, अब बिना जांच के क्या इलाज होगा।

अस्पताल सूत्रों के अनुसार, ई-उपचार पोर्टल में आई गड़बड़ी के कारण एक्सरे मशीन का संचालन प्रभावित हुआ। यह समस्या करीब एक घंटे तक बनी रही।

---

ओपीडी खत्म होने के बाद शुरू हुई सेवा

करीब एक घंटे बाद तकनीकी समस्या दूर की गई लेकिन तब तक ओपीडी का समय लगभग समाप्त हो चुका था। इसके बाद ही एक्सरे मशीन दोबारा शुरू हो सकी। मशीन हालांकि तब तक अधिकांश मरीज वापस जा चुके थे। हालांकि तीन-चार मरीज मशीन के ठीक होने के इंतजार में बैठे थे, उनका एक्सरे कराया गया।


मामला संज्ञान में नहीं है। जानकारी ली जाएगी। जिला अस्पताल मरीजों के बेहतर स्वास्थ्य के लिए प्रतिबद्ध है। लगातार बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जा रहीं हैं। - डॉ. दीपक गोयल, प्रवक्ता, जिला नागरिक अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed