{"_id":"6a10ac9242bce3f1770a877d","slug":"the-power-system-also-sweated-due-to-the-heat-karnal-news-c-18-knl1018-912146-2026-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: गर्मी से बिजली व्यवस्था के भी छूटे पसीने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: गर्मी से बिजली व्यवस्था के भी छूटे पसीने
Sat, 23 May 2026 12:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Sat, 23 May 2026 12:50 AM IST
विज्ञापन
उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम की ओर से शहर में रखवाया गया अस्थाई ट्रांसफार्मर संवादउत्तर हरि
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुखदेव चाैहान
करनाल। भीषण गर्मी के साथ बिजली की मांग में रिकॉर्ड बढोतरी हुई है। महज 13 दिनों में जिले की दैनिक बिजली खपत 76.97 लाख से बढ़कर 123.42 लाख यूनिट पहुंच गई है। इस बढ़ी मांग से बिजली व्यवस्था के भी पसीने छूटने लगे हैं। शहर से लेकर गांव तक लोग फॉल्ट, ट्रिपिंग और कटों से परेशान हैं। शिकायतें भी दोगुना तक बढ़ गई हैं।
ऐसा कोई भी क्षेत्र नहीं है, जहां आधे घंटे से लेकर 3 घंटे तक लंबा अघोषित कट न लग रहा हो। सबसे ज्यादा बिजली की खपत शहरी क्षेत्र में दर्ज की गई है, जहां प्रतिदिन 44.91 लाख यूनिट बिजली का उपयोग हो रहा है। बढ़ते लोड का असर ट्रांसफार्मरों पर भी दिखाई दे रहा है। कई क्षेत्रों में ट्रांसफार्मर ओवरलोड होकर जवाब दे रहे हैं, जिसके चलते बिजली निगम को वैकल्पिक व्यवस्था करनी पड़ रही है।
500 से ज्यादा शिकायतें अभी भी लंबित
जिले में बिजली संबंधी शिकायतों का आंकड़ा भी तेजी से बढ़ा है। पहले जहां रोजाना करीब 600 शिकायतें आ रही थीं, वहीं अब यह संख्या 1300 के पार पहुंच गई है। बीत तीन दिनों में बिजली सुविधा केंद्र पर कुल 6,181 शिकायतें दर्ज हुईं, जिनमें से 5657 का समाधान किया गया।
विज्ञापन
गांवों में चार घंटे तक बत्ती गुल
ग्रामीण क्षेत्रों में रोजाना 3 से 4 घंटे तक बिजली कट लगाए जा रहे हैं, जबकि शहरी इलाकों में 2 से 3 घंटे की कटौती हो रही है। कई क्षेत्रों में 6 घंटे तक बिजली गुल रहने की शिकायत आ रही है। रात के समय अधिक लोड के कारण शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में बिजली बार-बार ट्रिपिंग हो रही है, जिससे लोगों की परेशानी और बढ़ गई है। वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में खेतों के खाली होने से दिनभर मरम्मत कार्य चलते है इस कारण से ग्रामीण क्षेत्र में दिन के समय में भी चार से पांच घंटे तक के कट लग रहे हैं।
16 ट्रॉली ट्रांसफार्मर भेज रहे
शहरी क्षेत्र में भी लोग अपने कनेक्शन के स्वीकृत लोड से ज्यादा बिजली की खपत कर रहे हैं इस कारण से पहले के लोड के हिसाब से रखे बिजली ट्रांसफार्मर भी जवाब दे रहे हैं- उनकी जगह पर लोड बढ़ा कर नए ट्रांसफार्मर रखवाएं जा रहे हैं। ट्रांसफार्मर में अचानक खराबी आने से निगम का ट्राॅली ट्रांसफार्मर विकल्प के ताैर पर लगाया जाता है। इस समय भी जिले में 16 ट्राॅली ट्रांसफार्मर लगाए जा रहे हैं।
आठ से 21 मई तक जिले में बिजली की खपत - लाख यूनिट में
तिथि कुल खपत कृषि घरेलू शहरी औद्योगिक
08
76.97
12.22
20.59
24.16
20.00
09
86.28
14.65
23.57
27.12
20.94
10
89.92
16.02
26.48
28.03
19.39
11 97.55
15.78
29.08
32.39
20.30
12
98.17
15.47
29.06
32.08
21.56
13
93.27
12.61
27.25
32.65
20.76
14
84.44
8.97
24.45
30.32
20.70
15
84.79
8.55
25.67
31.12
19.45
16 97.71
13.96
29.84
33.09
20.82
17 97.74
14.89
31.01
32.44
19.40
18 110.53
19.30
33.21
37.91
20.11
19 121.15
21.94
35.69
42.73
20.79
20 122.57
22.08
36.74
42.37
21.38
21 123.42
20.11
36.63
44.91
21.77
एक से 22 मई दोपहर तक आई बिजली शिकायतों का ब्यौरा
दिनांक
कुल शिकायतें
01
638
02
519
03
762
04
1565
05 838
06
854
07
671
08
292
09
317
10 241
11 378
12 938
13 813
14- 733
15 1210
16 712
17 792
18 1095
19 1868
20 2535
21 2270
22
1376
कुल योग
21417
वर्जन
हमारे पास 124 अतिरिक्त ट्रांसफार्मर हैं और जिले की सभी डिवीजनों को छह से सात इमरजेंसी ट्रांसफार्मर दिए गए हैं। 46 ट्रॉलियां भी मौजूद हैं। शिकायत पर एसडीओ अपने ट्रांसफार्मर बैंक से तुरंत ट्रांसफार्मर उपलब्ध करवाते हैं और दो से तीन घंटे के भीतर बिजली आपूर्ति बहाल करने का प्रयास किया जाता है। - नसीब सिंह, अधीक्षण अभियंता, उत्तर हरियाणा बिजली निगम