सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   The sacred Brahma Sarovar resounded with bhajan kirtan, Thakur ji's decorated palanquin

Karnal News: भजन कीर्तन से गूंजा पवित्र ब्रह्मसरोवर, ठाकुर जी की सजी पालकी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jun 2026 01:50 AM IST
विज्ञापन
The sacred Brahma Sarovar resounded with bhajan kirtan, Thakur ji's decorated palanquin
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। श्री कृष्ण कृपा जीओ गीता परिवार की ओर से ब्रह्मसरोवर की मासिक परिक्रमा आयोजित की गई। सर्वेश्वर महादेव मंदिर के सामने से प्रारंभ हुई। इस परिक्रमा में भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। ठाकुर जी को पालकी पर सजाया गया तथा भजन कीर्तन के साथ परिक्रमा इसी स्थान पर आकर संपन्न हुई।

भजन रसिकों द्वारा गाये गए राधा और कृष्ण भाव के भजनों से सारा वातावरण भक्तिमय हो गया। श्रद्धालु भजनों पर खूब जमकर थिरके। परिक्रमा के समापन पर ठाकुर जी की आरती उतारी गई। श्री कृष्ण कृपा गोशाला के प्रधान सुनील वत्स ने बताया कि गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद की प्रेरणा से ब्रह्मसरोवर की मासिक परिक्रमा आयोजित की जाती है। गीता मनीषी का ध्येय घर-घर में गीता का प्रचार और गो सेवा करना है। उन्होंने कहा कि पुरुषोत्तम मास में इस परिक्रमा का महत्त्व और भी अधिक बढ़ जाता है। पुरुषोत्तम मास को भक्ति भाव के लिए अति श्रेष्ठ माना गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने यह भी बताया कि समय-समय पर समिति द्वारा नगर के विभिन्न क्षेत्रों में गीता प्रचार के लिए सत्संग और प्रभात फेरियां आयोजित की जाती हैं। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि 12 जून को प्रात: 10 बजे रेलवे स्टेशन कुरुक्षेत्र के निकट स्थित अग्रवाल धर्मशाला में गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद का दिव्य सत्संग आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed