फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   The sports complex is in ruins, the walls are broken...the roof is cracking and bushes have grown on the grounds.

Karnal News: खेल परिसर खंडहर, दीवारें टूटीं...छत दरक रही और मैदान में उगी हैं झाड़ियां

Mon, 25 May 2026 01:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Mon, 25 May 2026 01:51 AM IST
विज्ञापन
The sports complex is in ruins, the walls are broken...the roof is cracking and bushes have grown on the grounds.
निगदू। गांव निगदू का राजीव गांधी खेल परिसर बदहाली की कहानी बयां कर रहा है। करोड़ों रुपये खर्च कर ग्रामीण प्रतिभाओं को तराशने के लिए बनाए गए खेल स्टेडियम की हालत बेहद खराब है। दीवारें टूट रही हैं, छतें दरक रही हैं। खेल मैदान पर झाड़ियां उगी हुई हैं।
विज्ञापन

निगदू में पंचायत की छह एकड़ जमीन पर 17 अगस्त 2009 को तत्कालीन मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के कार्यकाल में करीब 35 लाख रुपये की लागत से राजीव गांधी खेल परिसर का निर्माण कराया गया था। उद्देश्य था कि ग्रामीण क्षेत्र के खिलाड़ियों को गांव में ही बेहतर प्रशिक्षण और सुविधाएं मिल सकें। मगर विभागीय अनदेखी ने पूरे परिसर को जर्जर बना दिया। 16 साल पहले खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने के उद्देश्य से बनाए गए इस खेल परिसर में आज न कोच हैं, न खेल सामग्री और न ही मूलभूत सुविधाएं। परिसर में नशा करने वालों और लावारिस पशुओं का जमावड़ा रहता है।
विज्ञापन


खेल भवन की खिड़कियां और दरवाजे टूटे
खेल भवन की खिड़कियां और दरवाजे टूट चुके हैं। बिजली-पानी की व्यवस्था नहीं है। शौचालय बदहाल है। मैदानों में कई फीट ऊंची घास उग आई है। दीवारें इतनी जर्जर हैं कि बारिश और आंधी के दौरान इनके गिरने का खतरा रहता है। भवन से पेंट उतर चुका है। जगह-जगह दरारें हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


दीवार तोड़ बनाया रास्ता
स्टेडियम की चहारदीवारी कई जगह से टूटी हुई है। कुछ लोगों ने तो दीवार तोड़कर आने-जाने का रास्ता तक बना लिया है। परिसर में कोई कर्मचारी तैनात नहीं होने से चोरी की घटनाएं भी बढ़ीं। शौचालयों की टोंटियां तक गायब हो चुकी हैं। -रवि

नर्सरी शुरू हुई, कोच नहीं
प्रदेश सरकार की खेल नर्सरी योजना के तहत अप्रैल माह में यहां जूडो नर्सरी शुरू की गई थी। खिलाड़ियों में उत्साह भी दिखा और बच्चे दस्तावेज लेकर पहुंचने लगे, लेकिन कुछ दिन बाद ही कोच गायब हो गया। इसके बाद नर्सरी योजना भी कागजों तक सीमित होकर रह गई। -राज धीमान



खेल परिसर के नवीनीकरण, कोच और सुविधाओं के लिए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को जनसंवाद कार्यक्रम में पत्र सौंपा गया था। विभाग की ओर से करीब 28 लाख रुपये की मंजूरी भी दी गई, लेकिन अभी तक काम शुरू नहीं हुआ।
-जितेंद्र अरोड़ा, सरपंच ग्राम पंचायत निगदू
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed