फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   The swimming pool built at a cost of Rs 5 crore fell into disrepair even before its inauguration.

Karnal News: पांच करोड़ से बना स्वीमिंग पूल शुभारंभ से पहले ही हुआ जर्जर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 28 Apr 2026 02:13 AM IST
विज्ञापन
The swimming pool built at a cost of Rs 5 crore fell into disrepair even before its inauguration.
स्विमिंग पुल में जमा काइ
करनाल।
विज्ञापन

इंद्री के शहीद उधम सिंह कॉलेज के पास बना स्विमिंग पूल जर्जर हो गया। इसे दो साल पहले तैयार किया गया था। करीब पांच करोड़ 59 लाख 10 हजार रुपये खर्च किए गए थे।
स्वीमिंग पूल पर अब ताला लगा हुआ है। स्विमिंग पूल का बिजली कनेक्शन व पानी की मोटर नहीं लगने से ऐसा हुआ है। पानी की मोटर के लिए पंचायती विभाग की ओर से करीब 18 से 20 लाख रुपये का एस्टीमेट बनाया गया था, लेकिन वह कब मिलेगा कुछ पता नहीं है।
विज्ञापन

पिछले साल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से इसका उद्घाटन किया था। अभी तक खेल विभाग को स्विमिंग पूल सौंपा नहीं किया गया है। पूल में लगीं टाइलें टूट चुकी हैं। खिड़कियों पर लगा कांच भी टूट चुका है। दरवाजे टूट चुके हैं। परिसर में बड़ी-बड़ी घास उग आई है। पूल में बने शौचालय में भी काफी गंदगी जमा हो गई है। शौचालय के दरवाजे भी जाम हो चुके हैं। इन प जंग लगने लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


11 साल से किया जा रहा इंतजार
खिलाड़ी पिछले 11 साल से स्वीमिंग पूल का इंतजार कर रहे है। तत्कालीन सीएम मनोहर लाल ने 4 जून को 2015 में इसके निर्माण की घोषणा की थी। लेकिन अभी तक निर्माण कार्य पूरा नहीं हो पाया है। शहीद उधम कॉलेज के पास अंतरराष्ट्रीय स्तर का स्वीमिंग पूल तो तैयार किया गया है, लेकिन अभी तक उसे शुरू नहीं किया गया है। उद्घाटन के समय कहा गया था कि यहां पर अंतरराष्ट्रीय स्तर के तैराक तैयार होंगे।



इंद्री में बने स्विमिंग पूल की मोटर व बिजली के कनेक्शन का कार्य अभी अधूरा है। उसे जल्द से जल्द पूरा करने के लिए पंचायती विभाग के अधिकारियों को कहा गया है। स्वीमिंग पूल के निर्माण कार्य को पूरा होने के बाद खेल विभाग को सौंप दिया जाएगा।- सत्यवीर, जिला खेल अधिकारी

स्विमिंग पुल में जमा काइ

स्विमिंग पुल में जमा काइ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed