{"_id":"69e9382372588fc64e0b990e","slug":"the-t-flyover-route-will-be-widened-and-school-land-will-be-acquired-karnal-news-c-18-knl1018-891326-2026-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: टी-फ्लाईओवर मार्ग होगा चौड़ा विद्यालय की जमीन ली जाएगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: टी-फ्लाईओवर मार्ग होगा चौड़ा विद्यालय की जमीन ली जाएगी
विज्ञापन
शहर की विभिन्न योजनाओं के कार्य का निरीक्षण करते डीसी डा. आनंद शर्मा। सूचना विभाग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। टी-फ्लाईओवर मार्ग की सड़क को पुराने बस अड्डा टी-प्वाइंट के पास चौड़ा किया जाएगा। मकसद फ्लाईओवर बनने के बाद सर्विस लेन पर वाहनों के संचालन को सुविधाजनक बनाना है। इसके लिए साथ लगते राजकीय विद्यालय के स्कूल की जगह को अधिगृहीत किया जाएगा। जिला प्रशासन ने जगह लेने के लिए शिक्षा निदेशालय को फाइल भेज दी है।
उपायुक्त डॉ. आनंद कुमार शर्मा ने स्मार्ट सिटी के तहत निर्माणाधीन विभिन्न प्रोजेक्ट्स का दौरा किया और संबंधित एजेंसियों को कार्य समय पर पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निर्माण सामग्री की गुणवत्ता से कोई समझौता न किया जाए। इस दौरान वे टी-फ्लाईओवर के निर्माण का जायजा लेने भी पहुंचे। निर्माण एजेंसी के प्रतिनिधि ने बताया कि पुल का 75 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है। इसे जनवरी 2027 तक पूरा किया जाना है लेकिन कार्य को समय से दो-तीन महीने पहले ही पूरा कर लिया जाएगा। स्मार्ट सिटी के जीएम रामफल, नगर निगम के एसई पुनीत नरवाल आदि मौजूद रहे। ब्यूरो
जुलाई में पूरी होंगी छह परियोजनाएं
उपायुक्त ने शक्ति कॉलोनी स्थित निर्माणाधीन महिला आश्रम, नारी निकेतन, कॉमर्शियल कॉम्प्लेक्स ब्लाक ए व बी, ऑब्जर्वेशन सेंटर, वर्किंग वुमन हॉस्टल का दौरा किया। अनाज मंडी स्थित कॉमर्शियल कॉम्प्लेक्स की प्रगति के बारे में जानकारी ली। सभी छह परियोजनाएं जुलाई माह तक पूरी हो जाएंगी। एजेंसी के प्रतिनिधि ने बताया कि 1.78 लाख वर्ग फुट क्षेत्र में से मात्र 4 हजार वर्ग फुट में छत डालने का काम शेष है।
कर्ण स्टेडियम के सौंदर्यीकरण का काम रुका
कर्ण स्टेडियम में प्रथम चरण में 24.84 करोड़ की लागत से बनने वाले प्रशासनिक ब्लॉक, बहुउद्देश्यीय हॉल, होस्टल ब्लाक और दूसरे चरण में खेल सुविधाओं के पुनर्विकास संबंधी 12.19 करोड़ के प्रोजेक्ट की जानकारी ली। अधिकारियों ने बताया कि कार्य का पुन: टेंडर हो चुका है, जल्द काम शुरू करा दिया जाएगा।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X