सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   The target is to have 10,000 PNG connections in three months... not even this many in the last year and a half.

Karnal News: तीन माह में 10 हजार पीएनजी कनेक्शन का लक्ष्य... इतने पिछले डेढ़ साल में भी नहीं लगे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 01 Apr 2026 12:26 AM IST
विज्ञापन
The target is to have 10,000 PNG connections in three months... not even this many in the last year and a half.
विज्ञापन
गगन तलवार
Trending Videos

करनाल। अगले तीन माह में 10 हजार नए पीएनजी कनेक्शन लगाए जाएंगे। पेट्रोलियम मंत्रालय के आदेश पर जिले में नए पीएनजी कनेक्शन लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। आईजीएल की ओर से जून माह तक ये सभी कनेक्शन जारी करने हैं। जबकि अब तक स्थिति पर देखें तो इतने कनेक्शन पिछले डेढ़ साल में भी नहीं लगे।
एलपीजी किल्लत के बीच जिला प्रशासन ने केंद्र के निर्देश पर पीएनजी को अनिवार्य किया है। इसके बाद ही लक्ष्य निर्धारित करके एजेंसी और प्रशासन की ओर काम किया जा रहा है। करनाल जिले में 2019 से आईजीएल की ओर से पाइपलाइन से घर तक पीएनजी पहुंचाई जा रही है। फिर भी सात साल में अभी तक केवल 26 हजार सक्रिय कनेक्शन ही कंपनी लगा पाई है। पिछले डेढ़ साल की स्थिति देखें तो करीब 7 हजार कनेक्शन ही नए लगे हैं। अब गैस संकट में पीएनजी ही सही विकल्प है।
विज्ञापन
विज्ञापन

करनाल शहर की 41 कॉलोनियों और उपमंडल सहित कुल 650 किलोमीटर लंबी पीएनजी लाइन बिछी हुई है। इन्हीं कॉलोनी में ही नए कनेक्शन देना प्राथमिकता है। ताकि इन क्षेत्रों में एलपीजी की जरूरत को पूरी तरह से खत्म किया जाए और पिछले दिनों प्रशासन ने उन क्षेत्रों के लिए पीएनजी कनेक्शन लेना अनिवार्य भी कर दिया था, जिनके घर के आगे से लाइन गुजर रही है। उपायुक्त उत्तम सिंह के अनुसार, 50 किलोमीटर लंबी लाइन भी बिछाई जाएगी। इसके लिए भी कंपनी की ओर से सर्वे किया जा रहा है। आईजीएल के वरिष्ठ प्रबंधक शिवम गुप्ता ने बताया कि 10 हजार नए कनेक्शन देने का लक्ष्य तय किया है। निष्क्रिय 20 हजार कनेक्शनों को भी कराएंगे सक्रिय

आईजीएल क्षेत्रीय कार्यालय की ओर से अब तक जिले में कुल 70 हजार कनेक्शन जारी किए गए हैं। इनमें से करीब 20 हजार कनेक्शन वे हैं जो निष्क्रिय हैं, यानी पहले यहां गैस जाती थी या फिर घर में मीटर व फिटिंग होने के बाद भी ये कनेक्शन शुरू नहीं हुए। ऐसे कनेक्शन को भी सक्रिय कराना प्राथमिकता में रखा गया है।

औद्योगिक क्षेत्र की गैस के दाम 12 रुपये बढ़े
आईजीएल की ओर से औद्योगिक क्षेत्र की गैस के दामों में भी 12 रुपये तक इजाफा किया गया है। पहले बड़े औद्योगिक उपभोक्ताओं को 55 रुपये प्रति घन मीटर के हिसाब से गैस पहुंचाई जा रही थी। नया रेट 67 रुपये है।

रोजाना कनेक्शन के आवेदन करने आ रहे लोग
आईजीएल के सेक्टर-5 कार्यालय में रोजाना पीएनजी कनेक्शन लेने के लिए लोग संपर्क कर रहे हैं। शुक्रवार को भी 50 कनेक्शन जारी हुए और 30 नए कनेक्शन के लिए आवेदन आए। अधिकारियों के अनुसार, रोजाना 25 से 30 लोग अपने दस्तावेज जमा करा रहे हैं। नए कनेक्शन के लिए www.iglonline.net लिंक पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा आईजीएल ग्राहक सेवा नंबर 8448184015 और 9773980554 के माध्यम से भी पंजीकरण कराया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed