{"_id":"6a207659fe9e973de10625f4","slug":"the-traders-discussed-in-detail-the-issues-related-to-traffic-security-parking-encroachment-and-public-karnal-news-c-244-1-pnp1001-158357-2026-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: व्यापारियों ने यातायात, सुरक्षा, पार्किंग, अतिक्रमण और जनता से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से की चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: व्यापारियों ने यातायात, सुरक्षा, पार्किंग, अतिक्रमण और जनता से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से की चर्चा
Thu, 04 Jun 2026 12:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Thu, 04 Jun 2026 12:15 AM IST
विज्ञापन
डीएसपी यातायात सुरेश सैनी से मिलते रिंग रोड बाजार एसोसिएशन के पदाधिकारी। स्रोत : एसोसिएशन
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पानीपत। मॉडल टाउन स्थित रिंग रोड वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक बुधवार को आयोजित की गई। इसमें क्षेत्र में यातायात, सुरक्षा, पार्किंग, अतिक्रमण व अन्य जनसुविधाओं से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। डीएसपी यातायात सुरेश सैनी और मॉडल टाउन थाना प्रभारी जगमिंद्र सिंह विशेष रूप से पहुंचे। अधिकारियों ने क्षेत्रवासियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और उनके समाधान को लेकर सकारात्मक चर्चा की।
व्यापारियों ने कहा कि ऑनलाइन डिलीवरी कंपनियों के राइडर्स द्वारा सड़क किनारे अव्यवस्थित तरीके से मोटरसाइकिलें खड़ी कर द जाती हैं। इससे यातायात बाधित होता है और ग्राहकों व आम नागरिकों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।
रिंग रोड वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान मोहित बजाज ने बताया कि एक दिन पूर्व संयुक्त व्यापार मंडल के बैनर तले व्यापारियों की डीएसपी सुरेश सैनी के साथ बैठक की थी। उसी बैठक में उठाए गए मुद्दों और व्यापारियों की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए डीएसपी सुरेश सैनी स्वयं मॉडल टाउन पहुंचे। क्षेत्रवासियों और दुकानदारों की समस्याओं को मौके पर सुनकर उनके समाधान की दिशा में प्रभावी कदम उठाए जा सकें।
विज्ञापन
थाना प्रभारी जगमिंदर सिंह ने कानून व्यवस्था व यातायात संबंधी समस्याओं के निराकरण के लिए पुलिस प्रशासन द्वारा हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया। इस मौके पर संयुक्त व्यापार मंडल के प्रधान गौरव लीखा, मोहित बजाज, प्रीतपाल सिंह व कर्मचंद नारंग मौजूद रहे।