फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   The work of the agency will be regularly monitored on the portal

Karnal News: पोर्टल पर एजेंसी के कामों की होगी नियमित निगरानी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 25 Apr 2026 02:17 AM IST
विज्ञापन
The work of the agency will be regularly monitored on the portal
नगर पालिका सचिवों के साथ बैठक करती जिला नगर आयुक्त डॉ. वैशाली शर्मा। प्रवक्ता
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन


करनाल। अब सोलिड वेस्ट मैनेजमेंट पोर्टल पर सफाई एजेंसी के कार्यों की नियमित निगरानी होगी। सबसे ज्यादा कूड़ा निकालने वाले कॉलोनियों के साथ सफाई एजेंसी एग्रीमेंट करेंगी। कर्मचारियों की कमी होने पर एजेंसी पर जुर्माना तक लगाया जाएगा।
नगर आयुक्त डॉ. वैशाली शर्मा ने स्वच्छ सर्वेक्षण में किए गए कार्यों की समीक्षा बैठक में यह जानकारी दी। उन्होंने सोलिड वेस्ट मैनेजमेंट पोर्टल पर नगर निगम, नगर पालिका और सुगम स्वच्छता एजेंसी की ओर से किए गए कार्यों की भी समीक्षा की। उन्होंने नगर पालिका सचिवों को निर्देश दिए कि सोलिड वेस्ट मैनेजमेंट पोर्टल पर एजेंसी के कार्यों की निरंतर निगरानी करें। गड़बड़ियों को दुरुस्त करवाएं। उन्होंने पोर्टल पर स्वयं कूड़ा एकत्रीकरण वाहनों की लाइव ट्रैकिंग देखी और मैनपावर का स्टेटस जाना।
विज्ञापन

उन्होंने निगम अधिकारियों को निर्देश दिए कि लाइसेंस कॉलोनियों से शत प्रतिशत कूड़ा एकत्रीकरण सुनिश्चित किया जाए। इनमें जो कॉलोनियां बल्क वेस्ट जैनरेटर यानी सबसे ज्यादा कूड़ा निकालने की की श्रेणी में आती हैं, उनके कूड़े को निस्तारण को लेकर एजेंसी प्रतिनिधियों को उनके साथ एग्रीमेंट करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इन कॉलोनियों की प्रबंधक टीम तथा रेजिडेंट वेल्फेयर टीम को कचरा पृथक्करण करने बारे भी कहा जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed