{"_id":"6a25d0c09dde0901960a64f1","slug":"there-was-no-signal-the-bike-rider-fell-into-the-culvert-in-the-dark-of-night-karnal-news-c-18-1-knl1036-922592-2026-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: संकेतक नहीं था, रात के अंधेरे में पुलिया में गिरे बाइक सवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: संकेतक नहीं था, रात के अंधेरे में पुलिया में गिरे बाइक सवार
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Mon, 08 Jun 2026 01:42 AM IST
विज्ञापन
खिलाड़ियों का स्वागत करते ग्रामीण स्वयं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
निसिंग। निसिंग से सांभली को जोड़ने वाली सड़क पर गांव धौला कुआं के पास ड्रेन की एक माह से उखाड़ी गई पुलिया का लोकनिर्माण विभाग की ओर से पुलिया का निर्माण किया जा रहा है। इस निर्माण स्थल पर सुरक्षा मानकों की अनदेखी के कारण रात में लगातार दुर्घटनाएं घटित हो रही हैं। शनिवार रात को पुलिया निर्माण स्थल पर संकेतक न होने के कारण दो बाइक सवार युवक अपनी बाइक सहित पुलिया में गिरने से निसिंग निवासी 24 वर्षीय युवराज और 20 वर्षीय सागर घायल हो गए।
धौला कुआं के बिंद्र पहलवान, रिंकू, पाला, बलवीर आदि ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। उनका कहना है कि लोक निर्माण विभाग के ठेकेदार ने सड़क पर पुरानी पुलिया को एक माह पूर्व तोड़ दिया गया था। छोटे वाहनों की आवाजाही के लिए बिना संकेतक लगाए पास में एक अस्थायी मोड़ बनाया गया है। इसके कारण वाहन चालकों को खेतों से होकर गुजरना पड़ रहा है। निर्माण स्थल पर विभाग की ओर से बैरिकेडिंग, दिशा सूचक या सावधानी का बोर्ड नहीं लगाया गया है। यह मुख्य मार्ग निसिंग से सांभली, तरावड़ी, ढांड मार्ग को जोड़ने वाली सड़क है। रात में स्थान दुर्घटना संभावित क्षेत्र बना हुआ है।
उन्होंने बताया कि ड्रेन की पुलिया लंबे समय से जर्जर बनी हुई थी और विभाग ने इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया टूटने पर विभाग ने इस पुलिया को एक महीने पूर्व उखाड़ दिया और काफी समय तक बनाने की जहमत नहीं उठाई और जब उठाई भी तो बिना सुरक्षा मानकों के निर्माण कार्य शुरू कर दिया।
विज्ञापन
निसिंग से सांभली मार्ग पर ड्रेन की पुलिया के निर्माण कार्य चला हुआ है और जल्द ही इसका निर्माण पूरा हो जाएगा। निर्माणाधीन पुलिया के पास संकेतक पट्ट लगाए गए थे लेकिन फिर भी बैरिकेडिंग, दिशा सूचक या सावधानी का बोर्ड नहीं लगे हुए हैं तो उसकी जांच की जाएगी। -संदीप सिंह, कार्यकारी अभियंता, लोक निर्माण विभाग करनाल