{"_id":"6a10b5edf618d06b980b96d3","slug":"traffic-block-will-affect-the-operation-of-ganga-satluj-and-amritsar-mail-karnal-news-c-36-1-amb1001-163587-2026-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: ट्रैफिक ब्लॉक से प्रभावित रहेगा गंगा-सतलुज और अमृतसर मेल का संचालन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: ट्रैफिक ब्लॉक से प्रभावित रहेगा गंगा-सतलुज और अमृतसर मेल का संचालन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबाला। उत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल में 6 घंटे के ट्रैफिक कम पावर ब्लॉक के कारण ट्रेनों के आवागमन में बदलाव किया गया है। इस ब्लॉक की वजह से कुछ ट्रेनों को री-शेड्यूल और कुछ को रास्ते में रोककर चलाने का फैसला किया गया है।
उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु शेखर उपाध्याय ने बताया कि ट्रेन संख्या 22453 लखनऊ-मेरठ सिटी 26 मई और 2 जून को अपने निर्धारित समय से 20 मिनट की देरी से रवाना होगी। इसी प्रकार अंबाला कैंट आने वाली दो लंबी दूरी की ट्रेनों को मुरादाबाद मंडल में रोककर चलाया जाएगा। ट्रेन संख्या 13308 फिरोजपुर कैंट-धनबाद गंगा सतलुज एक्सप्रेस 25 मई और 1 जून को बीच रास्ते में 45 मिनट रोककर चलाई जाएगी। वहीं ट्रेन संख्या 13006 अमृतसर-हावड़ा जंक्शन अमृतसर मेल भी 25 मई और 1 जून को 40 मिनट तक रोकी जाएगी। रेलवे ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि वे यात्रा पर निकलने से पहले ट्रेनों की लाइव लोकेशन और सटीक जानकारी के लिए नेशनल ट्रेन इंक्वायरी सिस्टम एप देख लें या रेल मदद हेल्पलाइन नंबर 139 पर संपर्क करें।
--