फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Two accused of duping Rs 15 lakh arrested through digital arrest

Karnal News: डिजिटल अरेस्ट कर 15 लाख ठगने वाले के दो आरोपी काबू

Sun, 24 May 2026 01:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Sun, 24 May 2026 01:36 AM IST
विज्ञापन
Two accused of duping Rs 15 lakh arrested through digital arrest
करनाल। शहर की मान काॅलोनी के बुजुर्ग दपंति को डिजिटल अरेस्ट करके 15 लाख रुपये की ठगी करने वाले यूपी के बागपत निवासी छपराैली गांव निवासी आरिफ और आसिफ अली को साइबर थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने बुजुर्ग को उनके आधार कार्ड से फर्जी खाता खोलकर मनी लांड्रिंग होने का डर दिखाकर ठगी की थी। तीन दिन तक डिजिटल अरेस्ट रखा था।
विज्ञापन

अब पुलिस ने दोनों को अदालत में पेश किया। एक को जेल भेज दिया गया और दूसरे को तीन दिन के रिमांड पर लिया है।
साइबर थाना के पुलिस जांच अधिकारी देवेंद्र सिंह मान ने बताया कि एक बुजुर्ग ने पुलिस को शिकायत दी थी कि 29 अक्तूबर को उनके पास विनोद नामक ठग का फोन आया था। आरोपी ने खुद को टेली कम्यूनिकेशन विभाग नई दिल्ली का सीनियर ऑफिसर बताया था। कहा था कि उनके आधार कार्ड से फर्जी खाता खुला हुआ है। खाते से 22 करोड़ रुपये की मनी लांड्रिंग हुई है, जिसकी एवज में आठ एफआईआर दर्ज हुई हैं।
विज्ञापन

आरोपी ने बुजुर्ग को स्लीपर सैल क्राइम ब्रांच की ओर से कभी भी गिरफ्तार किए जाने की बात कहकर डराया था। आरोपियों ने लगातार कैमरे की निगरानी में रहने के लिए बोला। वह तीन दिन तक आरोपी के बताए अनुसार ही काम करते रहे। तीसरे दिन आरोपी की ओर से बताए खाते में 15 लाख रुपये की राशि ट्रांसफर कर दी। बाद में उनके बच्चों को पता लगा तो उन्होंने साइबर हेल्पलाइन पर फोन करके शिकायत दर्ज करवाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने मामले में यूपी के बागपत जिला के छपराैली गांव निवासी आरिफ और आसिफ अली को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। अदालत ने आरोपी आरिफ को न्यायिक हिरासत में भेजने के आदेश दिए हैं। आरोपी आसिफ अली का तीन दिन का पुलिस रिमांड मंजूर किया है। रिमांड के दाैरान अन्य आरोपियों की भूमिका के बारे में पूछताछ की जाएगी। ठगे गए रुपये बरामद किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed