सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Uncontrolled cars wreak havoc, two killed, one injured in accidents

Karnal News: अनियंत्रित कारों का कहर, हादसों में दो की मौत, एक घायल

संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Mon, 06 Apr 2026 01:45 AM IST
विज्ञापन
Uncontrolled cars wreak havoc, two killed, one injured in accidents
जोगीवाड़ा गांव के पास पेड़ से टकरा कर क्षतिग्रस्त हुई कार। संवाद
विज्ञापन
व्यासपुर। क्षेत्र में व्यासपुर-साढौरा स्टेट हाईवे और जोगीवाड़ा गांव के पास हुए दो सड़क हादसों में दो युवकों की मौत हो गई जबकि उनका एक साथी गंभीर घायल हो गया। शनिवार देर रात जोगीवाड़ा के पास कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में काट्टरवाली गांव के सचिन की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। वहीं, साढौरा रोड पर कुराली गांव के पास कपूरी गांव के संजीव की मौत हो गई। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
Trending Videos

थाना व्यासपुर पुलिस के अनुसार गांव जोगीवाड़ा निवासी गोल्डी अपनी कार में काट्टरवाली निवासी अपने साढू सचिन के साथ शनिवार को किसी काम से बाहर गए हुए थे। शनिवार देर रात दोनों कार से वापस गांव जोगीवाड़ा लौट रहे थे। वापसी में कार को सचिन चला रहा था। जब वह पिरथीपुर गांव से थोड़ा आगे पहुंचे तो अचानक कार अनियंत्रित हो गई और एक पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। कार में सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को कार से बाहर निकाला। दोनों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अस्पताल में डॉक्टरों ने दोनों घायलों का उपचार शुरू किया लेकिन गंभीर चोटों के कारण सचिन की हालत लगातार नाजुक बनी रही। रविवार शाम उपचार के दौरान सचिन ने दम तोड़ दिया। वहीं, गोल्डी का इलाज चल रहा है। पुलिस ने बयान के आधार पर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। रणजीतपुर पुलिस चौकी प्रभारी नरेंद्र कुमार का कहना है कि पुलिस अस्पताल में गई थी। उस समय दोनों घायल बयान देने की हालत में नहीं थे। इसके बाद दोपहर उनके पास अस्पताल से सचिन के मृत होने की सूचना आने पर जांच अधिकारी ने अस्पताल में पहुंचकर शव को शवगृह में रखवा दिया है।


हाईवे पर तेज रफ्तार कार की टक्कर से व्यक्ति की मौत

व्यासपुर। गांव कपूरी निवासी रणधीर सिंह ने थाना व्यासपुर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका 42 वर्षीय भाई संजीव कुमार अंबाला जिले के गांव गोगलगढ़ में गन्ना क्रशर पर काम करता था। वह महीने में एक-दो बार घर आता रहता था। शनिवार शाम को वह अपने भाई को लेने के लिए कुराली अड्डा पर गया हुआ था।
रणधीर सिंह के अनुसार, संजीव सड़क पार कर रहा था कि अचानक तेज गति से आ रही एक कार ने उसे टक्कर मार दी। संजीव गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। मौके पर मौजूद राहगीरों की मदद से घायल संजीव को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। थाना व्यासपुर पुलिस ने रणधीर सिंह की शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि आरोपी की पहचान कर उसे जल्द गिरफ्तार किया जा सके।

जोगीवाड़ा गांव के पास पेड़ से टकरा कर क्षतिग्रस्त हुई कार। संवाद

जोगीवाड़ा गांव के पास पेड़ से टकरा कर क्षतिग्रस्त हुई कार। संवाद

जोगीवाड़ा गांव के पास पेड़ से टकरा कर क्षतिग्रस्त हुई कार। संवाद

जोगीवाड़ा गांव के पास पेड़ से टकरा कर क्षतिग्रस्त हुई कार। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed