{"_id":"69fe53a770616c7d8c0ecf12","slug":"waiting-for-two-more-days-the-launch-of-pink-opd-has-been-postponed-karnal-news-c-18-knl1018-901918-2026-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: दो दिन और इंतजार, पिंक ओपीडी का शुभारंभ टला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: दो दिन और इंतजार, पिंक ओपीडी का शुभारंभ टला
विज्ञापन
जिला नागरिक अस्पताल में बनाई पिंक ओपीडी। अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। जिला नागरिक अस्पताल में महिलाओं के लिए शुरू होने वाली पिंक ओपीडी का इंतजार अब और लंबा हो गया है। शुक्रवार को प्रस्तावित उद्घाटन अंतिम समय में स्थगित कर दिया गया। अब यह ओपीडी सोमवार से शुरू होगी।
जिला नागरिक अस्पताल के प्रवक्ता डॉ. दीपक गोयल ने बताया कि पिंक ओपीडी को शुरू करने से पहले कुछ व्यवस्थाएं पूरी नहीं हो सकीं। इन्हीं अधूरे कामों को देखते हुए उद्घाटन को टालने का निर्णय लिया गया, ताकि शुरुआत के समय किसी तरह की असुविधा न हो। पिंक ओपीडी के शुरू होने से महिलाओं को एक ही स्थान पर सभी स्वास्थ्य सेवाएं मिलने की सुविधा मिलनी थी लेकिन कार्यक्रम टलने से उन्हें शुक्रवार को पुरानी व्यवस्था में ही इलाज कराना पड़ा। इससे कई महिलाओं को निराशा भी हुई, जो इस नई पहल का इंतजार कर रही थीं।
डॉ. दीपक गोयल ने बताया कि बाकी बची तैयारियों को जल्द पूरा कर लिया जाएगा और सोमवार को पिंक ओपीडी का विधिवत शुभारंभ किया जाएगा। ब्यूरो