{"_id":"69ced28edd4a4523ab0fe4a4","slug":"widow-and-son-beaten-up-over-plot-possession-dispute-karnal-news-c-18-knl1018-877850-2026-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: प्लाट कब्जे के विवाद में विधवा व बेटे से मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: प्लाट कब्जे के विवाद में विधवा व बेटे से मारपीट
विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। मधुबन थाना क्षेत्र के गांव गंजोगढ़ी में प्लाट पर कब्जे के विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। आरोप है कि पड़ोसियों ने विधवा महिला और उसके बेटे के साथ मारपीट कर उन्हें घायल कर दिया। मामले में पुलिस ने वीडियो और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पीड़िता पासो देवी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह विधवा है और घरेलू काम करके अपना गुजारा करती हैं। लाल डोरे की जमीन पर स्थित प्लाट नंबर-36 की रजिस्ट्री उनके बेटों बिट्टू और भीम सिंह के नाम है। छोटा बेटा भीम सिंह उनके साथ ही रहता है। महिला ने आरोप लगाया कि 21 मार्च को पड़ोसी नसरुदीन, गोपी, लीलू, बिट्टू, जोनी, मोन्टी और एक महिला सहित अन्य लोगों ने प्लाट पर कब्जा करने की नीयत से उन पर हमला कर दिया। वह और उनेके बेटे मारपीट में घायल हो गए। पुलिस के आने पर आरोपी भाग गए। पीड़िता के अनुसार उस समय मेडिकल नहीं कराया गया लेकिन बाद में 30 मार्च को मेडिकल रिपोर्ट बनवाकर पुलिस को सौंप दी गई।
पीड़िता ने मारपीट की वीडियो भी पुलिस को उपलब्ध कराई। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार 22 मार्च को शिकायत दर्ज हुई थी लेकिन संबंधित अधिकारी के अवकाश पर होने के कारण जांच में देरी हुई। बाद में जांच अधिकारी राममेहर ने 31 मार्च को मौके का निरीक्षण कर जांच पूरी की।
जांच के दौरान वीडियो साक्ष्य और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर आरोप सही पाए गए जिसके बाद थाना मधुबन में आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया। जांच अधिकारी राममेहर का कहना है कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों के खिलाफ आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Trending Videos