फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Winter, rain, summer... a year's worth of weather seen in 33 days

Karnal News: सर्दी, बारिश, गर्मी... 33 दिन में दिखा सालभर के मौसम का रंग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 23 Apr 2026 02:20 AM IST
विज्ञापन
Winter, rain, summer... a year's worth of weather seen in 33 days
धूप से बचने के लिए छाता लेकर जाती छात्राएं। संवाद
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। सर्दी, बारिश, गर्मी...। पिछले 33 दिनों में मौसम ने सालभर के रंग दिखा दिए। गर्मी के आगाज के बाद 21 मार्च को लौटी सर्दी ने लोगों को ऊनी कपड़े फिर से पहनवा दिए। कई दिनों तक कोहरे ने भी रफ्तार को थामा। अप्रैल के दूसरे सप्ताह में बारिश के साथ ओले भी गिरे। अब लू के गर्म थपेड़े लोगों को झुलसा रहे हैं।
मार्च में तापमान 35 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। 21 मार्च को पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम बदला। तापमान गिरा और 22.2 डिग्री सेल्सियस तक आ गया। सर्दी का अहसास एक बार फिर होने लगा। न्यूनतम तापमान भी गिरा और लोेग सड़कों पर दिन में भी गर्म एवं ऊनी कपड़े पहनकर घूमते दिखाई दिए। कुछ दिन अल सुबह और रात में कोहरा भी छाया। फिर धीरे-धीरे पारा चढ़कर 36 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा लेकिन अप्रैल के दूसरे सप्ताह में दोबारा गिरकर 25.5 डिग्री सेल्सियस पर आ गया।
विज्ञापन

सात से 11 अप्रैल तक जिले में अलग-अलग जगह बारिश के साथ ओले भी गिरे। इसने सुबह-शाम ठंडक का अहसास कराया। अब पिछले पांच दिनों से मौसम जेठ महीने जैसे तेवर दिखा रहा है। 40.6 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ दोपहर को लू चल रही है। रात का तापमान भी बढ़कर 20 अंक तक पहुंच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


26 तक चलेगी लू
बुधवार को अधिकतम तापमान 40.6 डिग्री सेल्सियस रहा और न्यूनतम तापमान 19.9 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया। दोपहर में लू के कारण सड़कों पर रौनक कम दिखाई दी। मौसम विभाग ने अगले चार दिन लू चलने और 26 अप्रैल को आंधी के साथ बूंदाबांदी का यलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विशेषज्ञ डॉ. मदन लाल खीचड़ का कहना है कि इस बार मौसम में लगातार परिवर्तन बना हुआ है। आने वाले दिनों में अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। शनिवार को हल्के बादल छाने और बूंदाबांदी के भी आसार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed