फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   With the heat, electricity consumption also increased, demand reached 1.26 crore units.

Karnal News: गर्मी के साथ बिजली की खपत भी बढ़ी, 1.26 करोड़ यूनिट पहुंची मांग

Thu, 04 Jun 2026 12:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Thu, 04 Jun 2026 12:17 AM IST
विज्ञापन
With the heat, electricity consumption also increased, demand reached 1.26 crore units.
पानीपत। मौसम साफ में एक बार फिर बदलाव आने से गर्मी बढ़ गई है। अधिकतम तापमान दो डिग्री बढ़कर 38 पर पहुंच गया है। ऐसे में बिजली की मांग फिर से बढ़ गई है। पिछले तीन दिन में करीब 20 लाख यूनिट प्रतिदिन के हिसाब से बिजली की मांग बढ़ी है। अब 1.26 लाख यूनिट की खपत हो रही है। मौसम विशेषज्ञ ने वीरवार को फिर से मौसम बदलाव की संभावना जताई है।
विज्ञापन

बुधवार को मौसम साफ होने पर सुबह ही तेज धूप निकल आई। दिन चढ़ने के साथ तापमान भी बढ़ने लगा। बुधवार को अधिकतम तापमान 38 और न्यूनतम 29 डिग्री दर्ज किया गया। लोगों को दोपहर के समय तेज धूप के चलते बाहर निकलने में परेशानी हुई। इसके बाद शाम को गर्मी से कुछ राहत मिली। कृषि विज्ञान केंद्र ऊझा के समन्वयक डाॅ. राजबीर गर्ग ने बताया कि वीरवार को मौसम में फिर से बदलाव होगा। वीरवार को हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। शुक्रवार को भी बादल छाए रह रहते हैं। इसके बाद शनिवार को बूंदाबांदी हो सकती है। चार दिन मौसम साफ होने के बाद फिर से बादल छाने की संभावना है।
विज्ञापन

तीन दिन में 20 लाख बढ़ी बिजली की खपत

पिछले दिनों बूंदाबांदी और हवा चलने से गर्मी कुछ कम हुई थी। इससे बिजली की खपत भी घट गई थी। रविवार को बिजली की खपत 1.06 करोड़ यूनिट रही। सोमवार को खपत बढ़कर 1.14 करोड़ और मंगलवार को यह 1.26 करोड़ पर पहुंच गई। इसके साथ कई जगह ट्रांसपोर्टर ओवरलोड होने से फ्यूज उड़ने की समस्या बनी रही। बिजली निगम की सब अर्बन डिवीजन के कार्यकारी अभियंता आदित्य कुंडू ने बताया कि बिजली की मांग लगातार बढ़ रही है। निगम की टीम फाल्ट दूर करने के लिए तैयार है। हर रोज शिकायतों का साथ के साथ समाधान किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed