फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   With the PG admission deadline approaching, the pace of applications has slowed down due to the delay in results.

Karnal News: पीजी दाखिले की अंतिम तारीख नजदीक रिजल्ट अटका तो थमी आवेदन की गति

Thu, 06 Aug 2026 01:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Thu, 06 Aug 2026 01:44 AM IST
विज्ञापन
With the PG admission deadline approaching, the pace of applications has slowed down due to the delay in results.
करनाल। पीजी कोर्सों में दाखिले के लिए आवेदन की अंतिम तिथि नजदीक है लेकिन स्नातक तृतीय वर्ष के अधूरे परिणामों ने विद्यार्थियों की चिंता बढ़ा दी है। जिले के महाविद्यालयों में बीसीए और बीकॉम जैसे कुछ कोर्सों के परिणाम जारी होने से इन विद्यार्थियों के लिए आवेदन प्रक्रिया आसान हुई है, वहीं अधिकांश कोर्सों के परिणाम लंबित होने से बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं असमंजस में हैं।
विज्ञापन

उच्चतर शिक्षा विभाग के अनुसार पीजी दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 7 अगस्त निर्धारित है। 8 अगस्त तक संशोधन का मौका मिलेगा, जबकि 9 अगस्त तक दस्तावेज का सत्यापन होगा। इसके बाद 10 अगस्त को प्रोविजनल और 11 अगस्त को अंतिम मेरिट सूची जारी की जाएगी।
विज्ञापन

स्थिति यह है कि अब तक केवल करीब 20 प्रतिशत आवेदन ही प्राप्त हुए हैं। विद्यार्थियों का कहना है कि अंतिम वर्ष का परिणाम पीजी में विषय चयन और पात्रता तय करने के लिए अहम होता है। परिणाम के बिना वे न तो अंक स्पष्ट कर पा रहे हैं और न ही अपनी पसंदीदा शाखा चुन पा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कॉलेज प्रशासन का मानना है कि लंबित परिणाम जारी होते ही आवेदन प्रक्रिया में तेजी आएगी। पहली मेरिट के बाद खाली सीटों के लिए 15 अगस्त को फिजिकल काउंसिलिंग होगी, जबकि 16 अगस्त से पोर्टल दोबारा खुलेगा और 17 से 30 अगस्त तक विलंब शुल्क के साथ दाखिले होंगे।


कुछ स्नातक कोर्सों के परिणाम जारी हो चुके हैं, जबकि कई कोर्सों के परिणाम अभी आने बाकी हैं। परिणाम जारी होने के बाद पीजी में आवेदन करने वाले विद्यार्थियों की संख्या बढ़ने की उम्मीद है। विद्यार्थियों को सलाह है कि जिनका परिणाम आ चुका है, वे अंतिम तारीख का इंतजार न करते हुए अपना आवेदन समय पर पूरा करें।- वंदना, राजकीय महाविद्यालय एडमिशन नोडल अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed