{"_id":"6a3c3e7a56df4c4d250d06ca","slug":"womans-mangalsutra-snatched-at-gunpoint-incident-captured-on-cctv-karnal-news-c-246-1-ymn1007-158385-2026-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: गन प्वाइंट पर महिला से मंगलसूत्र छीना, सीसीटीवी में वारदात कैद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: गन प्वाइंट पर महिला से मंगलसूत्र छीना, सीसीटीवी में वारदात कैद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यमुनानगर। लाल द्वारा कॉलोनी में मंगलवार रात बदमाशों ने गन प्वाइंट पर स्नेचिंग की वारदात को अंजाम दिया। स्कूटी पर सवार होकर आए दो बदमाशों ने युवक की गर्दन पर पिस्तौल तानकर उसकी पत्नी के गले से सोने का मंगलसूत्र छीन लिया और भाग गए। पूरी घटना घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।
पीड़ित सचिन कोठारी ने बताया कि वह मूल रूप से देहरादून का रहने वाला है और पिछले करीब दो वर्षों से यमुनानगर में किराये पर रह रहा है। मंगलवार रात वह अपनी पत्नी के साथ स्कूटी पर सब्जी लेकर घर लौटा था।
घर पहुंचने पर उसने स्कूटी रोकी और पत्नी को गेट खोलने के लिए कहा। इसी दौरान पीछे से एक स्कूटी पर सवार दो युवक वहां आ पहुंचे। सचिन के अनुसार एक बदमाश ने आते ही उसकी गर्दन पर पिस्तौल तान दी, जबकि दूसरे ने उसकी पत्नी के गले से सोने का मंगलसूत्र झपट लिया। छीनाझपटी के दौरान मंगलसूत्र टूट गया, जिससे उसका कुछ हिस्सा बदमाशों के हाथ लग गया और बाकी हिस्सा महिला के गले में रह गया।
विज्ञापन
वारदात के बाद आरोपी मौके से भाग गए। पीड़ित ने बताया कि बदमाशों ने उससे पंजाबी या हरियाणवी भाषा में कुछ कहा, लेकिन वह उनकी बात समझ नहीं सका। उसे आशंका है कि आरोपी बाजार से ही उनका पीछा कर रहे थे। दोनों युवकों की उम्र करीब 20 से 25 वर्ष के बीच बताई जा रही है।
घटना के बाद क्षेत्र के लोगों में रोष है। कॉलोनीवासियों का कहना है कि इलाके में पर्याप्त स्ट्रीट लाइट नहीं हैं, जिससे रात के समय अंधेरा रहता है और आपराधिक घटनाओं का खतरा बना रहता है।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि आसपास के सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेकर आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए गए हैं।