सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Youth drowns in Yamuna while making reel, body found after three and a half hours

Karnal News: रील बनाने के दौरान यमुना में डूबा युवक, साढ़े तीन घंटे बाद मिला शव

संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Wed, 01 Apr 2026 12:20 AM IST
विज्ञापन
Youth drowns in Yamuna while making reel, body found after three and a half hours
इंद्री यमुना में युवक के शव की तलाश करते परिजन। स्वयं
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos


करनाल/इंद्री। कुंजपुरा थाना क्षेत्र के जडौली गांव के पास यमुना नदी में रील बनाने के दाैरान विकास (21) की डूबने से माैत हो गई। उनके साथ दोस्त वंश और अनुज भी थे। उन्होंने ग्रामीणों को सूचना दी। ग्रामीणों ने पुलिस और गोताखोरों की सहायता से नदी में खोजबीन शुरू की। करीब साढ़े तीन घंटे बाद विकास का शव मिला।
पुलिस के अनुसार, मंगलवार दोपहर को जड़ाैली गांव निवासी वंश, अनुज और विकास यमुना नदी में नहाने के लिए गए थे। इसी दौरान तीनों रील बनाने लगे।जडौली गांव के सरपंच पंकज ने बताया कि अनुज गहरे पानी में चला गया था। वह डूबने लगा। वंश और विकास उसे बचाने के लिए पहुंचे। वंश और अनुज तो बाहर निकल आए लेकिन विकास तेज बहाव और गहराई ज्यादा होने के कारण अंदर फंसकर डूब गया। विकास मजदूरी करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर गोताखोर और कुंजपुरा थाना पुलिस की टीम माैके पर पहुंची। गोताखोर प्रगट सिंह ने शाम को साढ़े पांच बजे विकास का शव नदी से बरामद कर लिया। कुंजपुरा थाना प्रभारी विक्रांत ने बताया कि पुलिस ने शव को नदी से बरामद कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
-----

खनन के कारण नदी में हैं 15-15 फीट गहरे गड्ढे
यमुना नदी में अवैध खनन चलता है। खनन के कारण की नदी के किनारों पर ही 15-15 फीट की गहराई के गड्ढे हैं। लोगों का कहना है कि विकास इन्हीं गड्ढों में फंस गया और बाहर नहीं निकल पाया। दोस्त ने निकालने का प्रयास किया लेकिन गड्ढे ज्यादा गहरे होने के कारण विकास को निकाल नहीं पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed