{"_id":"6a120f85a9e5a187660b6e8f","slug":"youth-sends-video-to-diver-of-jumping-into-canal-found-safe-in-the-morning-karnal-news-c-45-1-kur1007-155345-2026-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: युवक ने नहर में कूदने के लिए गोताखोर को भेजी वीडियो, सुबह मिला सुरक्षित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: युवक ने नहर में कूदने के लिए गोताखोर को भेजी वीडियो, सुबह मिला सुरक्षित
Sun, 24 May 2026 02:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Sun, 24 May 2026 02:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
पिहोवा। कस्बे के वार्ड-11 निवासी संजीव कश्यप ने शुक्रवार की देर रात ढाई बजे के करीब गोताखोर को 33 सेकंड का वीडियो भेजा और ज्योतिसर नहर की ओर आता हुआ दिखाई दिया। संजीव के नहर में छलांग लगाने की आंशका से हड़कंप मच गया। वीडियो सोशल मीडिया और व्हाट्सएप ग्रुपों में तेजी से वायरल हुआ, जिसमें उसने अपनी पत्नी पर परेशान करने के आरोप लगाए थे। हालांकि सुबह वह घर सुरक्षित पहुंच गया।
जानकारी के अनुसार, संजीव ने देर रात गोताखोर प्रगट सिंह को वीडियो भेजा था। वीडियो में वे बाइक पर बैठा दिखाई दे रहे थे और पीछे गुरुद्वारा बाउली साहिब का गेट नजर आ रहा था। उन्होंने पंजाबी भाषा में कहा कि वह ज्योतिसर नहर की ओर जा रहा है और अपनी पत्नी की ओर से परेशान किए जाने की बात कही। उसने वीडियो में यह भी कहा कि उसका शव घरवालों को न सौंपा जाए। शनिवार सुबह वीडियो देखने के बाद गोताखोर प्रगट सिंह टीम के साथ ज्योतिसर नहर, मिर्जापुर और किरमिच पुल क्षेत्र में उनकी तलाश में जुट गए। युवक का मोबाइल नंबर भी बंद आ रहा था, जिससे मामला और गंभीर हो गया।
थाना पिहोवा शहर के प्रभारी सुनील वत्स ने बताया कि जांच में पता चला कि संजीव रात को घर से निकला था, लेकिन बाद में वापस नहीं आया। हालांकि सुबह ही वह घर पर पहुंच गया। पूछताछ में उसने बताया कि उसने शराब के नशे में वीडियो बनाकर गोताखोर को भेजा था।