सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   15 units of blood collected at the Bharat Vikas Parishad camp.

Kurukshetra News: भारत विकास परिषद के शिविर में 15 यूनिट रक्त एकत्रित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jun 2026 02:15 AM IST
विज्ञापन
15 units of blood collected at the Bharat Vikas Parishad camp.
कुरुक्षेत्र। रक्त दान शिविर में रक्त दाताओं के साथ डॉ. ममता सचदेवा एव अन्य। स्वयं
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। भारत विकास परिषद, मैत्रेयी शाखा और जन सहयोग संस्था ने दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर में रक्तदान शिविर लगाया। इस शिविर में 15 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। अध्यक्षा ममता सचदेवा ने रक्तदान को महान और पुण्य कार्य बताया। उन्होंने कहा कि यह जरूरतमंद व्यक्ति को नया जीवन दे सकता है। सचदेवा ने रक्तदाताओं की सेवा भावना की सराहना की। शाखा सचिव नीलम ढांडा ने रक्तदाताओं का आभार व्यक्त किया। सेवा गतिविधि संयोजिका अनीता भटनागर ने रक्तदान के स्वास्थ्य लाभ बताए। उन्होंने लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित किया। सौरव, कार्तिक, हरदेव, अनिल त्यागी, राहुल, सैमी और मृदिका सहित कई लोगों ने रक्तदान किया। पार्थ लैब की चिकित्सकीय टीम ने रक्त संग्रहण का कार्य किया। इस अवसर पर समाजसेवी जय भगवान सिंघला और जन सहयोग संस्था के प्रधान जितेंद्र, डॉ. सलोनी पवन दीवान, डॉ. सुनीता दलाल, डॉ. सुनीता सिरोही, डॉ. मीनाक्षी सुहाग और डॉ. प्रद्युम्न भटनागर सहित शाखा के सदस्य भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed