{"_id":"6a29cd1337528f2945056c6c","slug":"the-superintendent-of-police-will-hear-public-grievances-in-babain-on-the-12th-kurukshetra-news-c-45-1-kur1007-156170-2026-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: पुलिस अधीक्षक बाबैन में 12 को सुनेंगे जन समस्याएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: पुलिस अधीक्षक बाबैन में 12 को सुनेंगे जन समस्याएं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। पुलिस अधीक्षक चंद्रमोहन 12 जून को थाना बाबैन में जनता दरबार लगाकर आमजन की समस्याएं सुनेंगे। जनता दरबार का उद्देश्य आमजन की समस्याओं का मौके पर समाधान करना तथा पुलिस और जनता के बीच बेहतर संवाद स्थापित करना है। इस दौरान थाना स्तर पर लंबित शिकायतों, पुलिस कार्रवाई से संबंधित समस्याओं तथा अन्य पुलिस मामलों की सुनवाई की जाएगी। जनता दरबार के दौरान संबंधित थाना के अधिकारी एवं कर्मचारी भी मौजूद रहेंगे, ताकि शिकायतों पर तुरंत कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके, साथ ही आवश्यक मामलों में मौके पर ही दिशा-निर्देश जारी किए जाएंगे। पुलिस अधीक्षक का कहना है कि आमजन की समस्याओं का समयबद्ध समाधान पुलिस विभाग की प्राथमिकता है।
जिला पुलिस का नशामुक्त अभियान, गांवों में चलाया जागरूकता अभियान
इस्माईलाबाद। पुलिस के नशामुक्त अभियान के तहत नशामुक्त टीम द्वारा थाना झांसा के कई गांवों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए। अभियान की टीम ने निरीक्षक कुलबीर कौर के नेतृत्व में विभिन्न गांवों में पहुंचकर लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि जिला पुलिस की ओर से एक और जहां नशे तस्करों की धरपकड़ की जा रही है वहीं नशा करने वालों को नशा न करने के लिए जागरूक किया जा रहा है। बुधवार को थाना झांसा के कई गांवों में जागरूकता अभियान के दौरान पुलिस टीम ने ग्रामीणों, युवाओं और महिलाओं को जागरूक किया। निरीक्षक कुलबीर कौर ने कहा कि नशा समाज और परिवार दोनों के लिए घातक है। युवाओं को नशे से दूर रहकर शिक्षा, खेल तथा सकारात्मक गतिविधियों की ओर बढ़ने के लिए प्रेरित किया गया। टीम ने लोगों को बताया कि जिला पुलिस द्वारा लगातार नशा तस्करों और नशे के कारोबार में शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। अभियान का उद्देश्य समाज को नशामुक्त बनाना और युवाओं को सुरक्षित भविष्य देना है।