{"_id":"6a29cd39ebdf7608ec0cd795","slug":"opportunity-to-build-a-career-in-psychology-apply-by-the-15th-kurukshetra-news-c-45-1-kur1010-156158-2026-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: साइकोलॉजी में कॅरिअर बनाने का मौका, आवेदन 15 तक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: साइकोलॉजी में कॅरिअर बनाने का मौका, आवेदन 15 तक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। मानसिक स्वास्थ्य, काउंसलिंग, क्लीनिकल साइकोलॉजी और शोध के क्षेत्र में कॅरिअर बनाने के इच्छुक युवाओं के लिए कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के मनोविज्ञान विभाग ने दाखिला प्रक्रिया शुरू कर दी है। विभाग के विभिन्न पाठ्यक्रमों में 98 सीटों पर प्रवेश दिए जाएंगे। एमए मनोविज्ञान कार्यक्रम के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 15 जून निर्धारित की गई है। मनोविज्ञान विभाग के अध्यक्ष प्रो. हरदीप लाल जोशी ने बताया कि वर्ष 1978 में स्थापित विभाग विश्वविद्यालय के प्रमुख शोधोन्मुख विभागों में शामिल है। यहां क्लीनिकल साइकोलॉजी, सोशल साइकोलॉजी, गाइडेंस एंड काउंसलिंग, व्यक्तित्व अध्ययन, संगठनात्मक व्यवहार तथा मानसिक क्षमताओं से जुड़े विषयों में अध्यापन और शोध कार्य किया जाता है।
उन्होंने बताया कि दो वर्षीय एमए मनोविज्ञान कार्यक्रम में 60, एक वर्षीय एमए मनोविज्ञान कार्यक्रम में 13 तथा पीजी डिप्लोमा इन गाइडेंस, काउंसलिंग एंड साइकोथेरेपी में 25 सीटें उपलब्ध हैं। एमए मनोविज्ञान कार्यक्रम के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 15 जून है, जबकि पीजी डिप्लोमा कार्यक्रम के लिए 5 जुलाई तक आवेदन किए जा सकते हैं। एमए मनोविज्ञान की प्रवेश परीक्षा 8 जुलाई को दोपहर 12:30 बजे आयोजित होगी और परिणाम 10 जुलाई को घोषित किया जाएगा।
प्रो. जोशी ने बताया कि विभाग की आधुनिक प्रयोगशालाएं और मनोवैज्ञानिक परीक्षण सुविधाएं इसे उत्तर भारत के प्रमुख मनोविज्ञान अध्ययन केंद्रों में शामिल करती हैं। विभाग का साइको-क्लीनिक विद्यार्थियों और आमजन को मानसिक स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के लिए निशुल्क परामर्श, परीक्षण और उपचार सेवाएं प्रदान करता है। विभाग में आईसीटी सक्षम कक्षाएं, एसपीएसएस सॉफ्टवेयर सुविधा, वाई-फाई युक्त लैपटॉप, आधुनिक प्रयोगात्मक प्रयोगशाला, मनोवैज्ञानिक परीक्षण प्रयोगशाला, डार्क रूम लैब तथा अत्याधुनिक साइको-क्लीनिक जैसी सुविधाएं उपलब्ध हैं।
विज्ञापन
चार विद्यार्थियों को मिली बड़ी सफलता
प्रो. जोशी ने बताया कि हाल के वर्षों में विभाग के 22 विद्यार्थियों ने यूजीसी-नेट, जेआरएफ और गेट जैसी प्रतिष्ठित परीक्षाएं उत्तीर्ण की हैं। वहीं विभाग के तीन विद्यार्थियों का चयन दिल्ली कारागार विभाग में काउंसलर के रूप में और एक विद्यार्थी का चयन सशस्त्र सेवा प्रतिष्ठानों में वैज्ञानिक बी पद पर हुआ है। विभाग के पूर्व विद्यार्थी डीआरडीओ, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, उच्च शिक्षा विभाग, फोरेंसिक विज्ञान प्रयोगशालाओं तथा विभिन्न विश्वविद्यालयों और शोध संस्थानों में महत्वपूर्ण पदों पर कार्यरत हैं।
- केयू में एमकॉम की 186 सीटों पर दाखिले शुरू
- बैंकिंग, फाइनेंस और कॉरपोरेट क्षेत्र में कॅरिअर बनाने का मौका, 15 तक कर सकेंगे आवेदन
संवाद न्यूज एजेंसी
कुरुक्षेत्र। बैंकिंग, फाइनेंस, मार्केटिंग और कॉरपोरेट क्षेत्र में कॅरिअर बनाने के इच्छुक युवाओं के लिए कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के वाणिज्य विभाग ने एमकॉम कार्यक्रम में दाखिले शुरू कर दिए हैं। विभाग में दो वर्षीय और एक वर्षीय एमकॉम कार्यक्रमों की कुल 186 सीटों पर प्रवेश होंगे। ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 15 जून निर्धारित की गई है।
वाणिज्य विभाग के अध्यक्ष प्रो. महाबीर सिंह ने बताया कि वर्ष 1971 में स्थापित विभाग देश के अग्रणी वाणिज्य एवं व्यवसाय शिक्षा संस्थानों में शामिल है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के अनुरूप विभाग के पाठ्यक्रमों को अद्यतन किया गया है, ताकि विद्यार्थियों को सैद्धांतिक ज्ञान के साथ व्यावहारिक अनुभव भी मिल सके। विभाग में विद्यार्थियों को मार्केटिंग, फाइनेंस और मानव संसाधन प्रबंधन (एचआरएम) में विशेषज्ञता हासिल करने का अवसर मिलता है।
उन्होंने बताया कि दो वर्षीय एम कॉम कार्यक्रम में 130 सीटें उपलब्ध हैं, इसके अलावा विभिन्न श्रेणियों के लिए 47 सुपरन्यूमेरेरी सीटें निर्धारित हैं। वहीं एक वर्षीय एम कॉम कार्यक्रम में 56 सीटों पर दाखिले होंगे। दो वर्षीय कार्यक्रम में प्रवेश के लिए बीकॉम, बीबीए, बीटीएम अथवा अर्थशास्त्र और गणित विषय के साथ बीए या बीएससी में न्यूनतम 50 प्रतिशत अंक होना आवश्यक है। एक वर्षीय कार्यक्रम के लिए चार वर्षीय बीकॉम ऑनर्स और बीकॉम ऑनर्स विद रिसर्च अथवा वाणिज्य विषय में एक वर्षीय पीजी डिप्लोमा में न्यूनतम 50 प्रतिशत अंक जरूरी हैं।