सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   61% of farmers' payments are stuck due to lack of lifting, bearing the brunt of administrative negligence.

Kurukshetra News: उठान न होने पर किसानों का 61 फीसदी भुगतान अटका, प्रशासनिक लापरवाही का भुगत रहे खामियाजा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 22 Apr 2026 02:31 AM IST
विज्ञापन
61% of farmers' payments are stuck due to lack of lifting, bearing the brunt of administrative negligence.
कुरुक्षेत्र। थानेसर अनाजमंडी में खड़े गेहूं से लदे ट्रक। संवाद  - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। गेहूं कटाई का सीजन करीब 95 फीसदी तक निपट चुका है और अनाज मंडियां अब भी लबालब हैं। मंडियों में मंगलवार देर रात तक 265218 एमटी गेहूं उठान के इंतजार में रहा। इसके कारण हजारों किसानों का 61 फीसदी करोड़ों रुपये का भुगतान अटका हुआ है। किसानों को प्रशासनिक तौर पर बरती जा रही लापरवाही का खामियाजा भुगतना पड़ रहा है।
Trending Videos

जिले में अब तक 471161 एमटी गेहूं की खरीद की गई। इसमें से 205943 एमटी 44 फीसदी का उठान किया जा सका है। मंगलवार को 13510 एमटी खरीद की तो 25537 एमटी का उठान किया। अब तक खरीद की जा चुकी गेहूं का महज 39 फीसदी भुगतान 478 करोड़ 75 लाख 34 हजार 690 रुपये का भुगतान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार देर शाम तक खाद्य आपूर्ति एजेंसी की ओर से अमीन में 2405 एमटी, बाबैन मंडी में 23090 एमटी, बौर सैंदा में 4195 एमटी, गुमथला गढु में 20789 एमटी, इशाक में 4310 एमटी, इस्माईलाबाद मंडी में 37652 एमटी, झांसा मंडी में 9048 एमटी, कराह साहब में 8714 एमटी, थानेसर मंडी में 49065 एमटी, लाडवा मंडी से 45467 एमटी, नलवी में 800 एमटी, नीमवाला में 5165 एमटी, पिहोवा मंडी में 30128 एमटी, पिहोवा एक्टेंशन मंडी में 11095 एमटी, पिपली मंडी से 13642 एमटी, शाहाबाद से 21935 एमटी, थाना में 3057 एमटी, ठोल मंडी से 15003 एमटी गेहूं खरीद गया है।

हैफेड की ओर से अजराना कला में 2833 एमटी, बोधनी मंडी में 3484 एमटी, चढू़नी जाटान मंडी में 1878 एमटी गेहूं, इस्माईलाबाद मंडी से 23667 एमटी, झांसा मंडी में 1032 एमटी, किरमच में 1810 एमटी, थानेसर 32683, लाडवा मंडी में 10111 एमटी, लुखी में 3166 एमटी, मलिक पुर में 5818 एमटी, पिहोवा मंडी में 21150 एमटी गेहूं, पिहोवा एक्सटेंशन में 9918 एमटी, पिपली मंडी में 7986 एमटी गेहूं, शाहाबाद मंडी में 15518 एमटी गेहूं खरीद कार्य पूरा किया गया है। इसी तरह हरियाणा वेयरहाउस की ओर से बारना में 2657 एमटी, बोधनी में 2617 एमटी, ठोल में 5763 एमटी गेहूं खरीद कार्य को पूरा किया गया है।
जिला उपायुक्त ने दी एजेंसियों को चेतावनी
उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने उठान एजेंसियों को चेतावनी दी है कि लापरवाही सहन नहीं की जाएगी। उन्होंने अब तक छह ठेकेदारों पर जुर्माना भी लगाया है। इसके बावजूद हालात में उम्मीद अनुसार सुधार नहीं हो पाया है। वहीं खाद् एवं पूर्ति नियंत्रक नरेश कुमार का कहना है कि अगले एक-दो दिन में उठान का असर और दिखाई देगा।

कुरुक्षेत्र। थानेसर अनाजमंडी में खड़े गेहूं से लदे ट्रक। संवाद 

कुरुक्षेत्र। थानेसर अनाजमंडी में खड़े गेहूं से लदे ट्रक। संवाद - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed