{"_id":"6a3c34cd0c297f7e6a034f29","slug":"accused-in-extortion-case-arrested-kurukshetra-news-c-45-1-kur1010-156848-2026-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: रंगदारी मामले के आरोपी को किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: रंगदारी मामले के आरोपी को किया गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। रंगदारी मांगने के मामले में सीआईए एक की पुलिस टीम ने पलवल गांव के रहने वाले आरोपी संदीप कुमार को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने शहर के युवक को फोन कर 50 लाख रुपये की मांग की थी। रुपये न देने पर परिवार को देख लेने की धमकी दी थी।
शिकायतकर्ता ने थाना कृष्णा गेट में शिकायत दर्ज करवाते हुए बताया कि 19 जून को आरोपी ने उन्हें पहले एक अनजान नंबर से कॉल किया था। पहली कॉल में वह किसी वजह से फाेन उठा नहीं पाए तो आरोपी ने दोबारा कॉल कर रुपयों की मांग की। बाद में आरोपी ने शिकायतकर्ता की पत्नी के मोबाइल पर संदेश भेजा। शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर मामले की जांच सीआईए एक की टीम को सौंपी गई। टीम ने जांच के बाद रंगदारी के मामले में आरोपी संदीप कुमार को गिरफ्तार कर लिया। टीम ने आरोपी से वारदात में प्रयोग मोबाइल फोन भी बरामद किया है। आरोपी को टीम ने अदालत में पेश करने के उपरांत कारागार भेज दिया।
तीन चोरी किए हुए मोटरसाइकिल के साथ चोरी करने का आरोपी गिरफ्तार
कुरुक्षेत्र। मोटरसाइकिल चोरी करने के मामले में सीआईए दो की टीम ने तीन चोरी किए हुए मोटरसाइकिलों को बरामद करते हुए सोनीपत के रहने वाले जोगिंद्र उर्फ विक्की को गिरफ्तार किया है। आरोपी से पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी ने जिले के साथ-साथ करनाल व सोनीपत में भी कई जगहों पर चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। टीम ने आरोपी को अदालत में पेश करने के उपरांत कारागार भेज दिया। पुलिस प्रवक्ता नरेश सागवाल ने बताया कि 21 जून को पुलिस को दी शिकायत में कैथल जिला के धौंस गांव के रहने वाले विशाल ने बताया कि वह एसएससी-सीजीएल की तैयारी करने के लिए हर रोज की तरह 21 जून को मोटरसाइकिल लेकर कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की लाइब्रेरी में आए हुए थे, जिसे लाइब्रेरी की पार्किंग में खड़ा किया था। दोपहर के समय वापस आने पर मोटरसाइकिल उक्त स्थान पर नहीं मिली। शिकायत पर थाना केयूके में मामला दर्ज करके जांच अपराध अन्वेषण शाखा-दो को सौंपी गई। टीम ने जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया ।
विज्ञापन
मंदिर से चोरी करने के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, चोरी किया हुआ सामान बरामद
कुरुक्षेत्र। मंदिर से चोरी की वारदात का खुलासा करते हुए सीआईए लाडवा की टीम ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी किया हुआ सामान भी बरामद किया है। आरोपियों की पहचान शाहाबाद की लक्की कालोनी के रहने वाले हरजीत सिंह उर्फ भूत व कैथल जिला के भागल गांव निवासी प्रवीन उर्फ अमन के रूप में हुई हैं।
निरीक्षक सुरेंद्र कुमार ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ चोरी के कई मामले पहले से दर्ज हैं। वे पूर्व में पिहोवा के सतोड़ा स्थित मंदिर में हुई चोरी के मामले में भी गिरफ्तार हो चुके हैं। जमानत पर रिहा होने के बाद उन्होंने कौलापुर स्थित हनुमान मंदिर में चोरी की वारदात को अंजाम दिया।
पुलिस प्रवक्ता नरेश सागवाल के अनुसार 21 जून को हनुमान मंदिर कौलापुर के सेवक जगदेव सिंह ने शिकायत दी थी कि सुबह करीब 10 बजे दो युवक मंदिर परिसर में दाखिल हुए और मंदिर के एक कमरे से नकदी तथा टैटू बनाने की मशीन चोरी कर ले गए। शिकायत के आधार पर थाना सदर थानेसर में मामला दर्ज कर जांच अपराध अन्वेषण शाखा लाडवा को सौंपी गई। टीम ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर पूछताछ के दौरान उनके कब्जे से चोरी की हुई टैटू बनाने की मशीन और जिला यमुनानगर से चोरी की गई एक स्कूटी बरामद की है। आरोपियों को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
जमीनी विवाद में हमला करने के दो आरोपी गिरफ्तार, हथियार व ट्रैक्टर बरामद
कुरुक्षेत्र। थाना इस्माईलाबाद पुलिस ने जमीनी विवाद के दौरान मारपीट कर गंभीर चोट पहुंचाने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान तंगौरी निवासी जगजीत सिंह और कश्मीर सिंह के रूप में हुई है। पुलिस प्रवक्ता नरेश सागवाल के अनुसार डेरा तंगौरी निवासी सेवानिवृत्त सैनिक सर्वजीत सिंह ने शिकायत दर्ज कराई थी कि 15 जून को वह अपने पिता के साथ खेत में धान (जीरी) की रोपाई की तैयारी कर रहे थे। इसी दौरान आरोपी कथित रूप से ट्रैक्टर लेकर उनके हिस्से की जमीन पर कब्जा करने की नीयत से खेत जोतने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने ट्रैक्टर चढ़ाने का प्रयास किया और गंडासियों से हमला कर उन्हें घायल कर दिया। घायल पक्ष को उपचार के लिए एलएनजेपी जिला नागरिक अस्पताल से पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया। जांच के दौरान पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी जगजीत सिंह के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त गंडासी और ट्रैक्टर भी बरामद किया गया। अदालत में पेशी के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
1
0 लाख रुपये की साइबर ठगी मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार
कुरुक्षेत्र। साइबर थाना पुलिस ने साइबर ठगी के एक मामले में मध्यप्रदेश के भोपाल जिला के जहांगीराबाद गांव निवासी आरोपी खाताधारक विजय उनटाल उर्फ अरुण को गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता नरेश सागवाल के अनुसार चकजगातिया निवासी सेवानिवृत्त सैनिक ध्यान सिंह ने शिकायत दी थी कि नवंबर 2025 में एक व्यक्ति ने स्वयं को उनका रिश्तेदार बताकर विश्वास में लिया और उनके खाते में राशि भेजने का झांसा दिया। इसके बाद आरोपी के कहने पर पीड़ित ने विभिन्न खातों से कुल 10 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए। बाद में परिजनों से बातचीत के दौरान उन्हें ठगी का पता चला। मामले की जांच के दौरान पुलिस पहले ही दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। अब कार्रवाई को आगे बढ़ाते हुए विजय उनटाल उर्फ अरुण को गिरफ्तार किया गया, जो कथित रूप से लोगों को लालच देकर उनके बैंक खाते साइबर ठगों को उपलब्ध कराता था। आरोपी को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
6.42 ग्राम हेरोइन सहित आरोपी गिरफ्तार
कुरुक्षेत्र। थाना बाबैन पुलिस टीम ने बाबैन निवासी अवतार सिंह उर्फ तारा सिंह को 6.42 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता नरेश सागवाल ने बताया कि 23 जून को टीम को सूचना मिली कि आरोपी अपने घर में हेरोइन छिपाकर रखे हुए है और नशीले पदार्थों की बिक्री करता है। सूचना के आधार पर पुलिस ने आरोपी के मकान पर छापेमारी की। तलाशी के दौरान उसके घर से 6.42 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना बाबैन में एनडीपीएस अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।