पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Activating the 'Happy Card' has become a challenge; the burden of thousands rests on just one machine.

Kurukshetra News: हैप्पी कार्ड को एक्टिवेट करना बना चुनौती, केवल एक मशीन पर हजारों का दारोमदार

Tue, 07 Jul 2026 01:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Updated Tue, 07 Jul 2026 01:39 AM IST
विज्ञापन
Activating the 'Happy Card' has become a challenge; the burden of thousands rests on just one machine.
कुरुक्षेत्र। नया बस अड्डा ​स्थित कार्यालय में हैप्पी कार्ड एक्टीवेट कराने के संबंध में बातचीत क
दीपक शर्मा
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। मुख्य डिपो में पिछले कई दिनों से हैप्पी कार्ड लेने वालों का मेला लगा हुआ है लेकिन कार्ड को एक्टीवेट करने वाली मशीन कम होने से यात्रियों को काफी देर तक कार्यालय में इंतजार करते हुए परेशानी झेलनी पड़ती है। आलम ये है कि विभिन्न कस्बों एवं गांवों के हजारों कार्ड धारक केवल एक ही मशीन पर निर्भर हैं। आधिकारिक वेबसाइट बाधित रहने से ओटीपी का झंझट भी यात्रियों को तंग करने में कसर नहीं छोड़ रहा।
सोमवार को नए बस अड्डे पर यही हालात नजर आए। डिपो परिसर में हैप्पी कार्ड एक्टिवेशन कार्यालय के बाहर लोगों का तांता लगा रहा। कोई छह माह तो कई यात्री दो साल से इंतजार करके कार्ड लेने पहुंचे लेकिन एक ही मशीन पर दारोमदार होने से अड्डे पर अधिक संख्या में आने वाले कार्ड धारकों को इन्हें चालू कराने में परेशानी आई। रोडवेज की कार्ड चलाने को जरूरी ओटीपी जारी करने वाली नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड वाली साइट भी बंद रही। गर्मी और उमस में लंबे समय तक बस अड्डे पर खड़े रहना कार्ड धारकों के लिए चुनौती बना रहा। दो घंटे तक भी साइट नहीं चली तो बहुत से यात्रियों को निराश होकर दोपहरी में ही गंतव्य की ओर लौटना पड़ा। विभागीय जानकारी के अनुसार रोजाना लगभग 300 से 400 के बीच क्षेत्रवासी अपना हैप्पी कार्ड लेने पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

छह महीने बाद मैसेज आया : रेणु
गांव खैरी से कार्ड एक्टिवेट कराने आई महिला रेणु ने बताया कि उनके पास छह महीने बाद मैसेज आया। कार्ड लेने आए तो एक्टीवेट नहीं हो रहा। कारण पूछा तो ओटीपी की दिक्कत बता रहे हैं। नया जारी होगा लेकिन साइट में दिक्कत के चलते यह अभी नहीं मिल रहा। एक-दो दिन बाद फिर से चक्कर लगाना पड़ेगा, जिससे अतिरिक्त समय के साथ किराए खर्च का बोझ भी पड़ेगा। आधुनिक दौर में व्यवस्था में सुधार होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो साल बाद मिला कार्ड : सुमन-जैस्मीन
गांव मथाना से पहुंची सुमन और जैस्मिन ने कहा कि उन्होंने हैप्पी कार्ड के लिए करीब दो साल पहले आवेदन किया था, जिसका अब संदेश मिला। बस अड्डे पर पहुंचे तो कार्ड एक्टीवेट नहीं हुआ। लंबे समय तक इंतजार भी किया लेकिन फायदा नहीं हुआ। बताया जा रहा है कि वेबसाइट बंद होने के कारण नया ओटीपी नहीं मिल सकता और बिना ओटीपी के कार्ड एक्टीवेट नहीं होगा। अधिकारियों को इसका समाधान निकालना चाहिए।
सोमवार को भी साइट बंद : भरत सिंह
गांव कतलाहेड़ी से आए वरिष्ठ नागरिक भरत सिंह ने बताया कि हैप्पी कार्ड के लिए लगभग सात-आठ महीने पहले आवेदन किया था। रोडवेज की ओर से उन्हें बुलाया गया लेकिन कार्ड एक्टीवेट नहीं हो रहा। वह पहले भी आ चुके हैं। चक्कर काट-काटकर परेशान हो चुके, लेकिन कार्ड नहीं चल सका। पिछले शुक्रवार को भी आए थे, तब भी साइट बंद थी और सोमवार को भी बंद ही मिली। क्या फायदा बार-बार आने का। कोई पक्का दिन निश्चित कर देना चाहिए।

मशीन बढ़ाने को मुख्यालय भेजी डिमांड : अश्विनी कुमार
कार्य प्रबंधक अश्विनी कुमार ने कहा कि एक्टीवेशन मशीनों की संख्या बढ़ाने को लेकर मुख्यालय में डिमांड भेजी गई है। अधिकांश लोगों के कार्ड एक्टीवेट कर दिए जाते हैं। कुछ तकनीकी खामियों से समय पर एक्टीवेट नहीं हो पाते। समाधान के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। यात्रियों को परेशानी नहीं आने दी जाएगी। जल्द ही साइट के सही संचालन होने से और मशीनें आने पर व्यवस्था में सुधार देखने को मिलेगा।

कुरुक्षेत्र। नया बस अड्डा स्थित कार्यालय में हैप्पी कार्ड एक्टीवेट कराने के संबंध में बातचीत क

कुरुक्षेत्र। नया बस अड्डा स्थित कार्यालय में हैप्पी कार्ड एक्टीवेट कराने के संबंध में बातचीत क

कुरुक्षेत्र। नया बस अड्डा स्थित कार्यालय में हैप्पी कार्ड एक्टीवेट कराने के संबंध में बातचीत क

कुरुक्षेत्र। नया बस अड्डा स्थित कार्यालय में हैप्पी कार्ड एक्टीवेट कराने के संबंध में बातचीत क

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed