पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   The BLO will be present at the polling station from 9 AM to 12 PM.

Kurukshetra News: बीएलओ मतदान केंद्र पर 9 से 12 बजे तक रहेंगे मौजूद

Tue, 07 Jul 2026 01:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Updated Tue, 07 Jul 2026 01:41 AM IST
विज्ञापन
The BLO will be present at the polling station from 9 AM to 12 PM.
कुरुक्षेत्र। बीएलओ अपने मतदान केंद्रों पर सुबह नौ से 12 बजे तक मौजूद रहेंगे, ताकि मतदाता गणना प्रपत्रों को भरकर जमा करवा सकें। बीएलओ 12 बजे के बाद फील्ड में उतरकर घर-घर दस्तक देंगे और नागरिकों के एन्यूमरेशन फार्म भरकर जमा करवाएंगे।
विज्ञापन

उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने बीएलओ को यह निर्देश देने के साथ ही राजनीतिक दलों से अपील की है कि वो मतदाताओं को गणना प्रपत्र भरकर जमा करवाने के लिए जागरूक करें। जिला में चल रहे एसआईआर कार्य में मतदाता गणना प्रपत्रों का एप के माध्यम से डिजिटलाइजेशन सबसे महत्वपूर्ण है। यह काम आगामी 14 जुलाई तक ही हो सकता है। ऐसे में प्रत्येक मतदाता समय रहते प्रपत्र भरकर बीएलओ को जमा करा दे। इसके बाद मतदाता को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन

उन्होंने लघु सचिवालय के सभागार में एसआईआर को लेकर राजनीतिक दलों के साथ बैठक में कहा कि भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों की अनुपालना में एक जुलाई 2026 को अर्हता तिथि मानकर जिला में मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण-एसआईआर का कार्य प्रगति पर है। उन्होंने कहा कि जिला में 810 बूथों पर एसआईआर का कार्य चल रहा है। सभी 810 बूथों के बीएलओ 783831 मतदाताओं के मतों का विशेष गहन पुनरीक्षण का कार्य कर रहे हैं। अब तक 768428 मतदाताओं को एन्यूमरेशन फार्म बांटे जा चुके हैं और 502748 मतदाताओं के गणना प्रपत्र प्राप्त हो चुके हैं, जिन्हें डिजिटलाइजेशन किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed