पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Survey begins for the construction of the new Ayush University campus; team arrives.

Kurukshetra News: आयुष विश्वविद्यालय के नए परिसर निर्माण के लिए सर्वे शुरू, पहुंची टीम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jul 2026 01:35 AM IST
विज्ञापन
Survey begins for the construction of the new Ayush University campus; team arrives.
कुरुक्षेत्र। फतुहपुर में साइट का सर्वेक्षण कर रिपोर्ट तैयार करते कंपनी विशेषज्ञ। स्वयं
कुरुक्षेत्र। आयुष विश्वविद्यालय के नए परिसर के निर्माण को लेकर प्रक्रिया तेजी से शुरू हो गई है। इसी संबंध में सोमवार को कंपनी की सर्वे टीम साइट इंजीनियर के नेतृत्व में गांव फतुहपुर पहुंची। यहां निर्माण स्थल का जायजा लेकर सर्वेक्षण शुरू किया। टीम ने निरीक्षण कर आधुनिक सर्वे उपकरणों की सहायता से भूमि का प्रारंभिक आकलन किया। कंपनी अधिकारियों के अनुसार सबसे पहले पूर्ण परिसर का जल निकासी संबंधी ग्राउंड लेवल निर्धारित किया जाएगा। इसके बाद स्वीकृत मास्टर प्लान के अनुरूप विभिन्न भवनों के निर्माण के लिए डिमार्केशन का कार्य शुरू होगा।
विज्ञापन

कुलपति वैद्य करतार सिंह धीमान ने बताया कि प्रदेश सरकार ने लगभग 465 करोड़ रुपये जारी किए हैं। प्रथम चरण के निर्माण कार्य का टेंडर दीपक बिल्डर्स एंड इंजीनियर्स इंडिया लिमिटेड को दिया गया। प्रशासनिक भवन, कुलपति एवं कुलसचिव कार्यालय, केंद्रीय पुस्तकालय, अत्याधुनिक ऑडिटोरियम, आयुर्वेदिक अस्पताल, योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा अस्पताल, पीजी कॉलेज, शोध एवं नवाचार केंद्र, छात्रावास, आवासीय परिसर तथा अन्य आधारभूत सुविधाओं का निर्माण किया जाएगा। कंपनी पहले स्तर का लगभग ढाई वर्ष में निर्माण कार्य पूरा करेगी। गुणवत्ता पर नजर रखने के लिए विवि प्रशासन निर्माण एजेंसी के अधिकारियों के साथ निरंतर समन्वय बनाए हुए है। वहीं कुलसचिव डॉ. कृष्णकांत गुप्ता ने कहा कि 100 एकड़ में स्थाई परिसर तैयार होना है। साइट सर्वे शुरू होने के बाद अब तेजी से अगली प्रक्रिया शुरू होगी।

कुरुक्षेत्र। फतुहपुर में साइट का सर्वेक्षण कर रिपोर्ट तैयार करते कंपनी विशेषज्ञ। स्वयं

कुरुक्षेत्र। फतुहपुर में साइट का सर्वेक्षण कर रिपोर्ट तैयार करते कंपनी विशेषज्ञ। स्वयं

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed