सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Alumni donate Rs 40 lakh to NIT for financially challenged students

Kurukshetra News: पूर्व छात्रों ने एनआईटी को दिया आर्थिक रूप से कमजाेर छात्रों के लिए 40 लाख का फंड

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 27 Mar 2026 02:34 AM IST
विज्ञापन
Alumni donate Rs 40 lakh to NIT for financially challenged students
कुरुक्षेत्र। एनआईटी में 40 लाख रुपये का फंड देकर छात्रवृत्ति की शुरुआत करते पूर्व छात्र व शिक्ष
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) के 1966 के बैच के पूर्व छात्राें ने मेधावी और आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों की मदद के लिए ‘आरईसीके-66 पूर्व छात्र छात्रवृत्ति’ की एक नई पहल शुरू की है। इसके तहत जरूरतमंद छात्रों को आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। इसके लिए पूर्व छात्रों ने एनआईटी की एलुमिनाई सेल को 40 लाख रुपये का योगदान दिया है।
Trending Videos

छात्र कल्याण अधिष्ठता प्रो. प्रतिभा अग्रवाल ने बताया कि आरईसीके-66 के तहत अब हर वर्ष बीटेक प्रथम वर्ष के चार मेधावी और आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों को 20 हजार रुपये की छात्रवृत्ति दी जाएगी। यह योजना चार वर्षों तक लगातार जारी रहेगी जिससे विभिन्न बैचों के छात्रों को लाभ मिलता रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




उन्होंने कहा कि इस प्रकार की पहल न केवल छात्रों को आर्थिक सहायता देती है बल्कि उन्हें शैक्षणिक उत्कृष्टता के लिए भी प्रेरित करती है। साथ ही यह समावेशी शिक्षा को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। संस्थान के निदेशक बीवी रमना रेड्डी ने कहा कि यह योगदान पूर्व छात्रों और उनके संस्थान के बीच मजबूत संबंधों को दर्शाता है। यह पहल आने वाली पीढ़ियों के इंजीनियरों को बेहतर अवसर प्रदान करने और उन्हें आगे बढ़ाने में सहायक साबित होगी। एलुमिनाई सेल इस छात्रवृत्ति के संचालन, चयन प्रक्रिया और राशि वितरण का कार्य देखेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed