Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Kurukshetra News
›
Actor Avtar Gill Steals the Show at Kurukshetra University's International Film Festival; Dances to a Haryanvi Song
{"_id":"69c65098c3022ba5260c17be","slug":"video-actor-avtar-gill-steals-the-show-at-kurukshetra-universitys-international-film-festival-dances-to-a-haryanvi-song-2026-03-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में अभिनेता अवतार गिल का जलवा, हरियाणवी गीत पर किया डांस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में अभिनेता अवतार गिल का जलवा, हरियाणवी गीत पर किया डांस
कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में चल रहे आठवें हरियाणा अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में बॉलीवुड अभिनेता अवतार गिल की मौजूदगी ने कार्यक्रम में खास रंग भर दिया। मंच पर पहुंचते ही उन्होंने हरियाणवी गीत पर डांस कर दर्शकों का दिल जीत लिया।
इस दौरान हरियाणवी परिधान में सजी राजरानी और उनकी टीम भी उनके साथ मंच पर शामिल रही। सभी ने मिलकर लोक संस्कृति की झलक पेश की, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा।
कार्यक्रम के दौरान अवतार गिल ने अपने जीवन से जुड़े कई दिलचस्प किस्से भी साझा किए। उन्होंने अपने बचपन की यादों को ताजा करते हुए पुरानी तस्वीरों के माध्यम से अपने अनुभवों के बारे में बताया।
अवतार गिल ने हरियाणा की संस्कृति की सराहना करते हुए कहा कि यहां की लोक परंपराएं और पहनावा बेहद समृद्ध और आकर्षक हैं। उन्होंने इस तरह के आयोजनों को संस्कृति को आगे बढ़ाने के लिए जरूरी बताया।
उनकी मौजूदगी से कार्यक्रम में उत्साह का माहौल बना रहा और दर्शकों ने तालियों के साथ उनका स्वागत किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।