सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Amrit drops were given to more than 350 children.

Kurukshetra News: 350 से अधिक बच्चों को पिलाई अमृत बूंदे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 02 Feb 2026 02:25 AM IST
विज्ञापन
Amrit drops were given to more than 350 children.
कुरुक्षेत्र। श्री कृष्ण आयुष विश्वविद्यालय में  आयोजित शिविर में बच्चों को स्वर्णप्राशन की बूंद
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। श्री कृष्ण आयुष विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. वैद्य करतार सिंह धीमान के मार्गदर्शन में रविवार को आयुर्वेदिक अस्पताल स्थित कौमारभृत्य विभाग की ओर से स्वर्णप्राशन संस्कार शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 350 से अधिक बच्चों को स्वर्णप्राशन की अमूल्य बूंदें पिलाई गईं।
Trending Videos


इस अवसर पर कौमारभृत्य विभागाध्यक्ष प्रो. वैद्य शंभु दयाल शर्मा ने बताया कि वर्तमान जीवनशैली और खानपान में आई गिरावट के कारण बच्चों की रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर हो रही है। स्वर्णप्राशन बच्चों को न केवल विभिन्न बीमारियों से बचाने में सहायक है बल्कि उनके शारीरिक और मानसिक विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने बताया कि पुष्य नक्षत्र जैसे विशेष मुहूर्त में स्वर्णप्राशन देने से इसका प्रभाव कई गुना बढ़ जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाल रोग विशेषज्ञ प्रोफेसर (डॉ.) अमित कटारिया ने कहा कि स्वर्णप्राशन केवल एक परंपरा नहीं बल्कि वैज्ञानिक रूप से प्रमाणित आयुर्वेदिक प्रक्रिया है, जो बच्चों की रोगों से लड़ने की क्षमता को बढ़ाती है। इसका नियमित सेवन बच्चों को स्वस्थ, तेजस्वी और बुद्धिमान बनाने में सहायक होता है।

आयुर्वेदिक अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक प्रो. राजा सिंगला ने बताया कि स्वर्णप्राशन बार-बार बीमार पड़ने वाले बच्चों के लिए विशेष रूप से लाभकारी है। बाल्यावस्था में दिया गया यह संस्कार जीवनभर स्वास्थ्य सुरक्षा प्रदान करता है। उन्होंने बताया कि स्वर्णप्राशन का अगला शिविर 27 मार्च को आयुर्वेदिक अस्पताल स्थित कौमारभृत्य विभाग में आयोजित किया जाएगा। शिविर के दौरान डॉ. श्रुति, डॉ. पंकज, डॉ. किरण, डॉ. महक, डॉ. स्वांगी, डॉ. दीक्षा, लता, भूषण सहित अन्य चिकित्सक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed