सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Major relief for patients suffering from cancer, haemophilia and muscular dystrophy, the struggle for expensive treatment will end.

Kurukshetra News: कैंसर, हीमोफिलिया, मस्कुलर डिस्ट्रॉफी के मरीजों को बड़ी राहत, महंगे उपचार का संघर्ष होगा खत्म

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 02 Feb 2026 02:22 AM IST
विज्ञापन
Major relief for patients suffering from cancer, haemophilia and muscular dystrophy, the struggle for expensive treatment will end.
कुरुक्षेत्र। कैंसर विशेषज्ञ डॉ. रमेश सभ्रवाल।
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। केंद्रीय बजट 2026-27 में कैंसर जैसी दुर्लभ बीमारी व शुगर के उपचार में प्रयोग होने वाली अधिकतर दवाइयों को टैक्स फ्री करने से अब पीड़ितों के लिए उपचार लेना आसान हो जाएगा। उनकी जेब पर बोझ भी कम होगा। ऐसे में केंद्रीय बजट में कैंसर के उपचार में प्रयोग होने वाली 17 विदेशी दवाइयों पर लगने वाली पांच प्रतिशत कस्टम ड्यूटी हटाए जाने व हीमोफिलिया, सिकल सेल और मस्कुलर डिस्ट्रॉफी जैसी सात दुर्लभ बीमारियों की दवाओं को भी पूरी तरह ड्यूटी फ्री कर देने के फैसले का जिले के चिकित्सक दिल खोल कर स्वागत कर रहे हैं।
Trending Videos

चिकित्सकों का कहना है कि दवाइयां सस्ती होने से अब हर बीमारी का उपचार आम आदमी के पहुंच में होगा और इनसे जूझ रहे मरीज भी अपना उपचार सही तरीके से करवा पाएंगे। स्वास्थ्य विशेषज्ञों का मानना है कि इस कदम से उन परिवारों को बड़ी राहत मिलेगी जो महंगे इलाज के कारण संघर्ष कर रहे थे। इन विशेषज्ञों के अनुसार आम आदमी के लिए अब तक इन दवाइयों को मंगवाना काफी मुश्किल था। ऐसे में मरीज पूरा उपचार नहीं ले पाते थे और उपचार मंहगा होने के कारण थोड़ा बहुत आराम मिलने के बाद कोर्स बीच में ही छोड़ देते हैं लेकिन अब उम्मीद है कि आम आदमी अपना पूरा कोर्स कर पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

आम आदमी की पहुंच में आएंगी कैंसर की महंगी दवाएं : डॉ. सभ्रवाल

कैंसर रोग विशेषज्ञ डॉ. रमेश सभ्रवाल ने कहा कि सरकार ने बजट में कैंसर की दवाओं पर महत्वपूर्ण छूट दी है जिससे अब ये दवाएं आम आदमी की पहुंच में आ सकेंगी। उन्होंने बताया कि अब तक कैंसर की दवाएं बेहद महंगी होने के कारण कई मरीज समय पर इलाज नहीं करा पाते थे। बजट में की गई इस राहत से दवाओं की कीमतों में कमी आएगी और मरीज आसानी से आवश्यक दवाएं खरीद सकेंगे। इससे न केवल इलाज सुलभ होगा बल्कि मरीजों को समय पर और बेहतर उपचार मिल पाएगा।
शुगर मरीज अब करा सकेंगे नियमित इलाज : डॉ. गौरव
फिजिशियन डॉ. गौरव चावला ने कहा कि शुगर के मरीजों के लिए राहत की खबर है। शुगर की दवाओं के दाम सस्ते होने से लाखों मरीजों को बड़ा फायदा मिला है। दवाओं की कीमत कम होने से मरीज अब नियमित इलाज आसानी से करा सकेंगे। पहले महंगी दवाओं के कारण कई मरीज इलाज बीच में छोड़ देते थे जिससे जटिलताएं बढ़ जाती थीं। अब किफायती दरों पर दवाएं उपलब्ध होने से शुगर कंट्रोल में रखने में मदद मिलेगी और मरीजों की सेहत में सुधार आएगा।
स्वास्थ्य क्षेत्र को मिली प्राथमिकता : डॉ. सुरेंद्र मेहता
आईएमए के पूर्व प्रधान डॉ. सुरेंद्र मेहता ने सरकार के फैसलों का स्वागत करते हुए कहा कि इस बजट में स्वास्थ्य क्षेत्र को प्राथमिकता देना सराहनीय कदम है। उन्होंने विशेष रूप से कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों की दवाओं पर दी गई छूट को आम जनता के लिए राहत भरा बताया। मेहता ने कहा कि इससे गरीब और मध्यम वर्ग के मरीजों को समय पर इलाज मिल सकेगा। सरकार यदि इसी तरह डॉक्टरों, अस्पतालों और चिकित्सा सुविधाओं को मजबूत करने पर ध्यान दे तो देश की स्वास्थ्य व्यवस्था और बेहतर होगी। यह बजट स्वास्थ्य सेवाओं को सुलभ और किफायती बनाने की दिशा में सकारात्मक कदम है।
पहले के मुकाबले सस्ता होगा इलाज : डॉ. संजय शर्मा
आयुर्वेद विशेषज्ञ डॉ. संजय शर्मा ने कहा कि बजट में स्वास्थ्य क्षेत्र को ध्यान में रखा गया है जिसका सीधा फायदा मध्यवर्गीय व गरीबी रेखा से नीचे के परिवारों में किसी न किसी बीमारी से जूझ रहे मरीजों को मिलेगा। काफी मध्यवर्गीय परिवार आयुष्मान योजना में नहीं आते हैं। ऐसे में उन्हें महंगे दामों पर दवाइयां खरीदनी पड़ती थी। अब विदेशों से आने वाली दवाइयों पर कस्टम ड्यूटी हटाए जाने से ये सस्ती होंगी। साथ ही अगर किसी मरीज को मेडिकल वीजा पर विदेश से उपचार की जरूरत पड़ती है तो वह भी अब पहले के मुकाबले सस्ता पड़ेगा।

कुरुक्षेत्र। कैंसर विशेषज्ञ डॉ. रमेश सभ्रवाल।

कुरुक्षेत्र। कैंसर विशेषज्ञ डॉ. रमेश सभ्रवाल।

कुरुक्षेत्र। कैंसर विशेषज्ञ डॉ. रमेश सभ्रवाल।

कुरुक्षेत्र। कैंसर विशेषज्ञ डॉ. रमेश सभ्रवाल।

कुरुक्षेत्र। कैंसर विशेषज्ञ डॉ. रमेश सभ्रवाल।

कुरुक्षेत्र। कैंसर विशेषज्ञ डॉ. रमेश सभ्रवाल।

कुरुक्षेत्र। कैंसर विशेषज्ञ डॉ. रमेश सभ्रवाल।

कुरुक्षेत्र। कैंसर विशेषज्ञ डॉ. रमेश सभ्रवाल।

कुरुक्षेत्र। कैंसर विशेषज्ञ डॉ. रमेश सभ्रवाल।

कुरुक्षेत्र। कैंसर विशेषज्ञ डॉ. रमेश सभ्रवाल।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed