सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   BA first year student Payal first in poster making competition

Kurukshetra News: पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में बीए प्रथम वर्ष की छात्रा पायल प्रथम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 26 Feb 2026 02:05 AM IST
विज्ञापन
BA first year student Payal first in poster making competition
कुरुक्षेत्र। विद्या​र्थियों को प्रोत्साहित करती प्राचार्य व अन्य ​शिक्षक। स्वयं - फोटो : संवाद
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के आईआईएचएस के वुमन सेल की ओर से विकसित भारत और नारी विषय पर पोस्टर मेकिंग और स्लोगन लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में बीए प्रथम वर्ष की छात्रा पायल ने प्रथम स्थान, बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा हिमांशी ने द्वितीय स्थान और बीएससी तृतीय वर्ष की छात्रा निकिता ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। एमएससी (इकोनॉमिक्स) चतुर्थ सेमेस्टर की छात्रा अनु शर्मा को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया गया। स्लोगन लेखन प्रतियोगिता में बीए प्रथम वर्ष की छात्रा पायल ने प्रथम स्थान और संजना ने द्वितीय स्थान हासिल किया।
Trending Videos

प्राचार्य डॉ. रीटा ने कहा कि यह प्रतियोगिता महिला सशक्तीकरण और लैंगिक समानता के महत्व को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित की गई है। इस प्रकार की गतिविधियां छात्राओं को सामाजिक सरोकारों के प्रति जागरूक करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। उन्होंने कहा कि जब महिलाएं सशक्त होती हैं, तभी समाज और राष्ट्र की प्रगति सुनिश्चित होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर विभिन्न संकायों के 80 से अधिक छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में प्रो. अश्वनी कुश, डॉ. रजनी गोयल, डॉ. कुलविंद्र कौर, डॉ. ज्ञान चहल और डॉ. ज्योति चौहान शामिल रहे।

कुरुक्षेत्र। विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करती प्राचार्य व अन्य शिक्षक। स्वयं

कुरुक्षेत्र। विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करती प्राचार्य व अन्य शिक्षक। स्वयं- फोटो : संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed