सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Speeding car hits us, mom killed, nephew injured

Kurukshetra News: तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर, मामा की मौत भांजा घायल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 26 Feb 2026 02:02 AM IST
विज्ञापन
Speeding car hits us, mom killed, nephew injured
विज्ञापन
शाहाबाद। दिल्ली-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे पर एक सड़क हादसे में पैदल चल रहे व्यक्ति की मौत हो गई और उनका भांजा घायल है। मृतक रामनगर निवासी प्रवीण कुमार (40) कैटरिंग का काम करते थे। मंगलवार को अपने भांजे गुलशन के साथ पैदल ही काम पर जा रहे थे। जैसे ही दोनों मारकंडा पुल के पास पहुंचे तो अचानक पंजाब नंबर की सफेद कार ने तेज रफ्तार से प्रवीण को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि प्रवीण सड़क किनारे की ग्रिल से टकराकर नीचे गिर पड़े।
Trending Videos

गुलशन ने पुलिस को बताया कि कार चालक कुछ देर वहां रुका लेकिन फिर बिना किसी मदद किए मौके से भाग गया। आसपास के लोगों और राहगीरों की मदद से प्रवीण को एंबुलेंस से शाहाबाद के सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया और प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed