सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Nutrition education is essential for solutions to health challenges: Prof. Rakesh

स्वास्थ्य चुनौतियों के समाधान के लिए पोषण शिक्षा जरूरी : प्रो. राकेश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 26 Feb 2026 02:07 AM IST
विज्ञापन
Nutrition education is essential for solutions to health challenges: Prof. Rakesh
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के यूजीसी-मालवीय मिशन शिक्षक प्रशिक्षण केंद्र व गृह विज्ञान विभाग की ओर से फूड, न्यूट्रिशन एंड हेल्थ विषय पर एक सप्ताह का ऑनलाइन फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम (एफडीपी) आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि डीन एकेडमिक अफेयर्स प्रो. राकेश कुमार ने कहा कि वर्तमान समय में सार्वजनिक स्वास्थ्य चुनौतियों के समाधान के लिए पोषण शिक्षा अत्यंत आवश्यक है। शिक्षकों से आह्वान किया कि वे संतुलित आहार, खाद्य सुरक्षा और वैज्ञानिक जागरूकता को समाज तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाएं। कार्यक्रम समन्वयक डॉ. सुमन बाला ने बताया कि एफडीपी का उद्देश्य खाद्य विज्ञान, क्लीनिकल न्यूट्रिशन, जनस्वास्थ्य और सतत आहार पद्धतियों के क्षेत्र में शिक्षकों के ज्ञान व कौशल को सुदृढ़ करना है। गृह विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ. देवेंद्र कुमार ने कहा कि कार्यक्रम के माध्यम से प्रतिभागियों को खाद्य प्रौद्योगिकी, पोषण जैव-रसायन, जीवनशैली रोगों, न्यूट्रास्यूटिकल्स, खाद्य सुरक्षा मानकों और शोध पद्धतियों की नवीनतम जानकारी प्रदान की गई।
Trending Videos


विशिष्ट सत्रों में प्रो. सोनिका शर्मा (पंजाब कृषि विश्वविद्यालय) ने भारतीय आहार दिशा-निर्देशों पर व्याख्यान दिया। डॉ. सोनल जैन ने खाद्य सुदृढ़ीकरण व सूक्ष्म पोषक तत्वों की कमी पर जानकारी दी। डॉ. राज रतन ने संगठन में मानसिक स्वास्थ्य व व्यक्तित्व की भूमिका पर विचार साझा किए। इस मौके पर उपनिदेशक डॉ. नीरज बातिश सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed