{"_id":"699f5de0351faab65908a40b","slug":"baahubali-sword-dabru-trishul-farsa-pichkari-magic-glass-prank-gun-bazaar-kurukshetra-news-c-45-1-kur1009-150746-2026-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: बाहुबली तलवार, डबरू त्रिशूल, फरसा पिचकारी, मैजिक गिलास, प्रैंक गन बाजार में पहुंची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: बाहुबली तलवार, डबरू त्रिशूल, फरसा पिचकारी, मैजिक गिलास, प्रैंक गन बाजार में पहुंची
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। जानकारी देते थोक व्यापारी साहिल अरोड़ा। संवाद
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। शहर के पुराने बाजार में होली के लिए उत्साह का माहौल है। खरीदारी के लिए दूर-दराज से ग्राहकों का मेला लगने लगा है। सूखे रंगों के अलावा कलर स्प्रे और खिलौना पिचकारियां विशेष आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं। इसके अलावा अबकी बार गोशाला बाजार से लगती शास्त्री मार्केट में दुकानों पर कुछ ऐसे भी गिफ्ट नजर आए, जिन पर लोगों की सहसा नजर टिक जाती है।
इनमें बाहुबली तलवार पिचकारी, डबरू त्रिशूल पिचकारी, फरसा पिचकारी, मैजिक गिलास के अलावा प्रैंक गन, चंद्रयान टैंक, रॉकेट टैंक, मास्क टैंक, स्पाइडरमैन, चंद्रयान पिचकारी सहित बहुत-सी नई आइटम दुकानदारों पर सजे हैं। दुकानदार आनंद गोयल ने कहा कि लगभग आठ दिन तक होली का पूरा क्रेज रहेगा। उनके पास 20 रुपये से लेकर 100 रुपये तक की पिचकारी है। स्प्रे 40 से 80 तक, गुब्बारे 10 से 20 में, झाड़ू गुबारे 40 में, गुलाल 90 ग्राम 20 रुपये में उपलब्ध है। उन्होंने बच्चों और उनके अभिभावकों से आह्वान किया कि होली खेलने के लिए केमिकल फ्री कलर का इस्तेमाल करें। हल्की क्वालिटी न लें।
छह रुपये से 800 रुपये तक की पिचकारी : अरोड़ा
थोक व्यापारी साहिल अरोड़ा ने बताया कि उनके पास छह रुपये से 800 रुपये तक की पिचकारी मिल जाएगी। शादी से पहले दुल्हन को दिए जाने वाले शगुन के लिए देने वाली होली पिटारी भी विशेष तौर पर मंगाई गई है। युवतियों, महिलाओं को यह होली पिटारी गिफ्ट के रूप में काफी पसंद आएगी। उन्होंने कहा कि थोक और खुदरा व्यापार के हिसाब से देखा जाए तो शहर में करीब 400 दुकानों पर मिलने वाले होली सामान से लगभग चार करोड़ का करोबार हाेने की उम्मीद है। उन्होंने सबसे होली पर अच्छे कलर्स का इस्तेमाल करने और सावधानी से रंग लगाने की अपील की।
Trending Videos