सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Biology section was easy and Chemistry was confusing.

Kurukshetra News: जीव विज्ञान का सेक्शन आसान और रसायन विज्ञान ने उलझाया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 04 May 2026 01:53 AM IST
विज्ञापन
Biology section was easy and Chemistry was confusing.
कुरुक्षेत्र। नीट की परीक्षा देकर केंद्र से बाहर आते छात्र। संवाद
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (नीट-यूजी) की परीक्षा रविवार को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गई। सभी पांच परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे। परीक्षा देकर केंद्र से बाहर आए छात्रों ने बताया कि उनका पेपर काफी आसान था। जीव विज्ञान का जिक्र करते हुए लगभग सभी छात्रों ने बताया कि यह बहुत लंबा तो था लेकिन आसान भी, जो समय रहते पूरा हो गया। छात्रों का बताया कि रसायन विज्ञान ने काफी परेशान किया और काफी समय उस पर बीत गया।
Trending Videos

आईआईएचएस कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के केंद्र से बाहर आए छात्र इश्मित और जशकरण ने बताया कि यह उनका पहला अटेम्प्ट है और एक साल से लगातार इसकी तैयारी कर रहे हैं। रसायन विज्ञान के चार सवाल ऐसे थे, जिन्होंने उनका काफी समय ले लिया लेकिन जीव विज्ञान और भौतिकी विज्ञान के प्रश्न काफी आसान थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभिभावकों ने कहा कि जिस तरह बच्चे खुश होकर बाहर आ रहे हैं, उससे लगता है कि उनके अच्छे रैंक आ सकते हैं और उन्हें उनकी मेहनत का फल मिलेगा।
पेपर करने में कोई दिक्कत नहीं हुई : सचिन
राजकीय स्कूल से पेपर देकर बाहर निकले छात्र सचिन ने बताया कि यह उनका पहला अटेम्प्ट था, जो काफी सही गया। हमने पेपर बिल्कुल समय पर पूरा किया और काफी सरल आया था।
केमिस्ट्री ने काफी परेशान किया : सौरभ
छात्र सौरभ ने बताया कि उनका पेपर तो ठीक हुआ लेकिन रसायन विज्ञान काफी मुश्किल था। कई सवाल थे, जिन्होंने परेशान किया। उन्होंने बताया कि पेपर मध्यम स्तर का था, हालांकि जीव विज्ञान काफी आसान रहा।
मध्यम स्तर का था पेपर : जतिन
छात्र जतिन ने कहा कि पेपर देखकर वे काफी खुश हुए। पेपर मध्यम स्तर का था, भौतिकी में उन्हें कोई खास मुश्किल नहीं हुई, जबकि जीव विज्ञान आसान और रसायन विज्ञान के कई सवाल कठिन थे।
53 छात्रों ने नहीं दी परीक्षा
केंद्रीय स्कूल के प्रिंसिपल और नीट परीक्षा के नोडल अधिकारी बस्ती राम ने बताया कि 2051 बच्चों का पेपर था जिसमें से 1998 ने परीक्षा दी जबकि 53 गैर हाजिर रहे। उन्होंने बताया कि इस दौरान किसी प्रकार की कोई नकल या अन्य मामला सामने नहीं आया। पेपर पांच केंद्रों पर हुआ जिसमें केंद्रीय विद्यालय मथाना, यूनिवर्सिटी कॉलेज केयू, यूआईटी केयू, मॉडल संस्कृति स्कूल सेकेंड गेट कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय और एनआईटी कुरुक्षेत्र शामिल रहे।

कुरुक्षेत्र। नीट की परीक्षा देकर केंद्र से बाहर आते छात्र। संवाद

कुरुक्षेत्र। नीट की परीक्षा देकर केंद्र से बाहर आते छात्र। संवाद

कुरुक्षेत्र। नीट की परीक्षा देकर केंद्र से बाहर आते छात्र। संवाद

कुरुक्षेत्र। नीट की परीक्षा देकर केंद्र से बाहर आते छात्र। संवाद

कुरुक्षेत्र। नीट की परीक्षा देकर केंद्र से बाहर आते छात्र। संवाद

कुरुक्षेत्र। नीट की परीक्षा देकर केंद्र से बाहर आते छात्र। संवाद

कुरुक्षेत्र। नीट की परीक्षा देकर केंद्र से बाहर आते छात्र। संवाद

कुरुक्षेत्र। नीट की परीक्षा देकर केंद्र से बाहर आते छात्र। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed