सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Change in weather, cold in the morning and evening and mercury rising during the day

Kurukshetra News: मौसम में बदलाव, सुबह-शाम ठंड और दिन में बढ़ने लगा पारा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 09 Feb 2026 01:28 AM IST
विज्ञापन
Change in weather, cold in the morning and evening and mercury rising during the day
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। पिछले एक सप्ताह से सुबह और शाम हल्की ठंड का असर बना हुआ है। दिन चढ़ते ही धूप निकलने से मौसम में गर्माहट महसूस की जा रही है। रविवार को अलसुबह ही धूप खिलने लगी जिससे आमजन को ठंड से काफी राहत मिली। दिन का अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और न्यूनतम तापमान नौ डिग्री सेल्सियस रहा।
Trending Videos

मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार बीते सप्ताह में अधिकतम तापमान में करीब तीन डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। वहीं पिछले 24 घंटों में तापमान में एक डिग्री की वृद्धि हुई है। शनिवार को अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था, जो रविवार को बढ़कर 23 डिग्री तक पहुंच गया। तापमान में लगातार हो रही बढ़ोतरी से दिन के समय हल्की गर्मी का अहसास होने लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि रविवार को दोपहर बाद मौसम ने फिर करवट ली। करीब 14 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली ठंडी हवाओं ने वातावरण में एक बार फिर ठिठुरन बढ़ा दी। तेज हवा के कारण खुले स्थानों पर ठंड अधिक महसूस की गई जिससे लोगों को गर्म कपड़ों का सहारा लेना पड़ा। खासकर सुबह और शाम के समय सर्दी का असर बना हुआ है।

मौसम में इस उतार-चढ़ाव का असर आमजन के स्वास्थ्य और दिनचर्या पर भी देखने को मिल रहा है। किसानों की नजर भी मौसम के मिजाज पर बनी हुई है, क्योंकि तापमान में बदलाव का सीधा असर फसलों पर पड़ता है।
मौसम रहेगा साफ, तेज हवा चलने की संभावना : डॉ. ममता
मौसम विशेषज्ञ डॉ. ममता ने बताया कि आने वाले दिनों में जिले में मौसम साफ बना रहेगा। आसमान में बादल छाने की संभावना कम है। इससे दिन के समय धूप निकलती रहेगी और अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। उन्होंने बताया कि तापमान बढ़ने के बावजूद सुबह और शाम के समय ठंड का असर बना रहेगा। पश्चिमी हवाओं के प्रभाव से तेज हवा चलने की संभावना है। इन हवाओं की गति 12 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे तक रह सकती है जिससे वातावरण में हल्की ठिठुरन महसूस होगी। विशेषकर सुबह के समय और सूर्यास्त के बाद ठंड अधिक प्रभावी रहेगी।
अभी गेहूं की फसल के लिए अनुकूल मौसम : डॉ. कर्म चंद
कृषि उप निदेशक डॉ. कर्म चंद ने बताया कि वर्तमान मौसम गेहूं की फसल के लिए अनुकूल बना हुआ है। इस समय गेहूं की फसल विकास के अहम चरण में है और दिन में हल्की गर्माहट और रात में ठंड फसल के लिए लाभकारी होती है। इससे पौधों की बढ़वार बेहतर होती है और दानों के विकास में सहायता मिलती है। उन्होंने कहा कि यदि आने वाले एक सप्ताह तक तापमान में इसी तरह धीरे-धीरे बढ़ोतरी होती रही तो फिलहाल फसल को कोई बड़ा नुकसान नहीं होगा। हालांकि यदि तापमान अचानक अधिक बढ़ जाता है या गर्म हवाएं चलने लगती हैं, तो गेहूं की फसल पर प्रतिकूल असर पड़ सकता है।
पिछले तीन दिनों का तापमान
दिन अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान
शुक्रवार 20 डिग्री सेल्सियस 9 डिग्री सेल्सियस
शनिवार 23 डिग्री सेल्सियस 11 डिग्री सेल्सियस
रविवार 23 डिग्री सेल्सियस 10 डिग्री सेल्सियस
अगले तीन दिनों का तापमान
दिन अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान
सोमवार 21 डिग्री सेल्सियस 9 डिग्री सेल्सियस
मंगलवार 23 डिग्री सेल्सियस 9 डिग्री सेल्सियस
बुधवार 24 डिग्री सेल्सियस 10 डिग्री सेल्सियस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed