सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Yoga and Yagya are essential for life: Naveen Jindal

योग और यज्ञ जीवन के जरूरी : नवीन जिंदल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 09 Feb 2026 01:27 AM IST
विज्ञापन
Yoga and Yagya are essential for life: Naveen Jindal
कुरुक्षेत्र। ब्रह्मसरोवर पर आयोजित चतुर्वेद महायज्ञ में सांसद नवीन जिंदल को स्मृति चिह्न भेंट क
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। महर्षि दयानंद सरस्वती जयंती एवं स्वामी श्रद्धानंद बलिदान शताब्दी वर्ष के शुभारंभ पर ब्रह्मसरोवर पर 12 दिवसीय चतुर्वेद महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम में रविवार को सांसद नवीन जिंदल पहुंचे। उन्होंने महायज्ञ में आहुति डाली। उन्होंने कहा कि योग और यज्ञ जीवन के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। इनको जीवन में आत्मसात करने से व्यक्ति का जीवन सफल हो सकता है।
Trending Videos

महायज्ञ में पहुंचने पर वेद विद्या शोध संस्थान के अध्यक्ष स्वामी संपूर्णानंद व सचिव व जिला परिषद के वाइस चेयरमैन धर्मपाल चौधरी डीपी ने उनका स्वागत किया। सांसद ने कहा कि आर्य समाज ने समाज को सही दिशा देने का काम किया है। समाज में फैली बुराइयों, कुरीतियों, विसंगतियों व पाखंड के प्रति समाज को जागरूक किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

धर्मपाल चौधरी ने उन्हें महायज्ञ के बारे में विस्तार से बताया। इसके साथ-साथ वेद विद्या शोध संस्थान की ओर से किए जा रहे कार्यों के बारे में विस्तार से बताते हुए प्रदर्शनी का अवलोकन करवाया। कार्यक्रम में अंत में स्वामी सम्पूर्णानंद व धर्मपाल चौधरी डी पी ने सांसद नवीन जिंदल को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर डॉ. सुशील टाया, पुष्कर, राजेश, संजु खेड़ी रामनगर सहित अन्य लोग भी मौजूद रहे।

कुरुक्षेत्र। ब्रह्मसरोवर पर आयोजित चतुर्वेद महायज्ञ में सांसद नवीन जिंदल को स्मृति चिह्न भेंट क

कुरुक्षेत्र। ब्रह्मसरोवर पर आयोजित चतुर्वेद महायज्ञ में सांसद नवीन जिंदल को स्मृति चिह्न भेंट क

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed