{"_id":"6988eb839a489afaa8036126","slug":"devotees-danced-to-the-hymns-of-lord-bhole-baba-and-mata-gauri-kurukshetra-news-c-45-1-sknl1005-149806-2026-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: भगवान भोले बाबा व माता गौरा के भजनों पर थिरके श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: भगवान भोले बाबा व माता गौरा के भजनों पर थिरके श्रद्धालु
विज्ञापन
शाहाबाद। आयोजकों को सम्मानित करते श्री मार्कंडेश्वर महादेव शिव मंदिर सभा के सदस्य । विज्ञप्ति
विज्ञापन
शाहाबाद। श्री मार्कंडेश्वर महादेव शिव मंदिर सभा की ओर से महाशिवरात्रि के पावन पर्व के उपलक्ष्य में प्राचीन श्री मार्कंडेश्वर महादेव शिव मंदिर के सानिध्य में भगवान भोले बाबा और माता गौरा जी के विवाह कार्यक्रमों का भव्य आयोजन किया जा रहा है। इसी शृंखला में शनिवार सायंकाल भगवान श्री मार्कंडेश्वर महादेव जी महाराज व माता गौरा जी को गाने बांधने की रस्म श्रद्धा व विधि-विधान के साथ संपन्न हुई।
यह धार्मिक आयोजन शाहाबाद के किशनगढ़ रोड स्थित विश्वास कॉम्प्लेक्स में संजीव अग्रवाल, चंद्रशेखर अरोड़ा, धीमान परिवार और करावा परिवार की ओर से आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत शिव मंदिर सभा के विद्वान पंडित महावीर शर्मा की ओर से विधिवत पूजा-अर्चना के साथ करवाई गई।
भजन संध्या का शुभारंभ अजय मोंगा की ओर से ओम नमः शिवाय के माला जाप से हुआ जबकि प्रदीप करावा ने गणपति वंदना प्रस्तुत कर वातावरण को भक्तिमय बना दिया। इसके बाद भजनों का सिलसिला आरंभ हुआ जिसमें भजन गायक अंकुश गोयल, अजय मोंगा, निक्स मेहंदीरत्ता, आशा रेवड़ी, रविराज, निकुंज करावा, प्रदीप करावा, अवशिष शर्मा, सागर कोहली, विपुल मयूर एवं गुलशन मयूर ने एक से बढ़कर एक शिव भजन प्रस्तुत किए। मधुर भजनों की धुनों पर श्रद्धालु भावविभोर होकर झूमते नजर आए और पूरा परिसर बम-बम भोले के जयघोष से गूंज उठा।
आरती से पूर्व श्री मार्कंडेश्वर महादेव शिव मंदिर सभा की ओर से जगमोहन मनचंदा, संजीव भसीन, विजय शर्मा, वीरेंद्र मनचंदा सहित व्यक्तियों ने आयोजकों को भगवान शिव के स्वयंभू शिवलिंग का सुंदर स्वरूप भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम ने महाशिवरात्रि के धार्मिक उत्सव को और अधिक दिव्य और भव्य बना दिया।
इस अवसर पर गुमटी वाले माता व श्री राधा रमन मंदिर उगाला से संजीव गोसाईं विशेष रूप से मौजूद रहे और श्रद्धालुओं को आशीर्वाद प्रदान किया। विधायक रामकरण काला सहित शहर के अनेक नागरिक, समाजसेवी व बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
Trending Videos