फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   College girl students planted 150 saplings

Kurukshetra News: महाविद्यालय की छात्राओं ने लगाए 150 पौधे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jul 2026 02:01 AM IST
विज्ञापन
College girl students planted 150 saplings
कुरुक्षेत्र। राजकीय महाविद्यालय, पलवल में वीरवार को एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत छात्राओं ने 150 पौधों का रोपण किया। यह अभियान ईको क्लब, यूथ रेड क्रॉस (वाईआरसी) और राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई ने संयुक्त रूप से आयोजित किया। इस दौरान पौधों के संरक्षण और पर्यावरण संवर्धन का भी संकल्प लिया गया।
विज्ञापन

महाविद्यालय परिसर और आसपास छायादार, फलदार तथा पर्यावरण के अनुकूल 150 पौधे लगाए गए। छात्राओं, प्राध्यापकों और गैर-शिक्षण कर्मचारियों ने पौधों की नियमित देखभाल का संकल्प लिया। स्वयंसेवकों ने पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता का संदेश देते हुए अधिक पौधे लगाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों ने पर्यावरण संरक्षण और वृक्षों की सुरक्षा की शपथ ली। इस अवसर पर डॉ. श्रेष्ठा, मोनिका और डॉ. हरनीत कौर सहित महाविद्यालय का स्टाफ उपस्थित रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed