फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Last date for depositing college admission fees extended

Kurukshetra News: कॉलेजों में दाखिले की फीस जमा करने की अंतिम तिथि बढ़ी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jul 2026 02:03 AM IST
विज्ञापन
Last date for depositing college admission fees extended
कुरुक्षेत्र। जिले के कॉलेजों में यूजी प्रथम वर्ष की पहली मेरिट सूची में अपेक्षा से कम दाखिले हुए हैं। उच्च शिक्षा विभाग ने फीस जमा कराने की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। इसके साथ ही दूसरी मेरिट सूची जारी करने की तिथि भी आगे बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन

पहले पहली मेरिट सूची के विद्यार्थियों को 27 जुलाई तक फीस जमा करनी थी। अब यह तिथि बढ़ाकर 4 अगस्त कर दी गई है। 30 जुलाई को जारी होने वाली दूसरी मेरिट सूची भी आगे बढ़ा दी गई है। जिले के 13 सरकारी कॉलेजों में 7,215 सीटों के मुकाबले केवल 1,350 विद्यार्थियों ने दाखिला पक्का कराया था। इसके चलते 5,865 सीटें खाली रह गई थीं। कम दाखिलों के बीच विभिन्न कॉलेजों और विद्यार्थियों ने फीस जमा कराने के लिए अधिक समय मांगा था। जिला उच्चतर शिक्षा अधिकारी डॉ. गगन कौर ने बताया कि विभाग ने यह फैसला इसलिए लिया ताकि कोई भी छात्र मौके से वंचित न रह पाए। विभाग ने ऑनलाइन भी जानकारी अपडेट कर दी है।
विज्ञापन

नई तारीखों के अनुसार दूसरी मेरिट सूची की प्रोविजनल सूची 5 अगस्त को जारी होगी। इसकी अंतिम सूची 6 अगस्त को जारी की जाएगी। दूसरी मेरिट सूची में चयनित अभ्यर्थी 7 से 11 अगस्त तक अपनी फीस जमा कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed